यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस को जन्मदिन का तोहफा देते हुए पर उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘पठान’ (Pathan) का टीजर रिलीज किया है। जिसे देखने के बाद शाहरुख के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने टीजर को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘अविश्वसनीय बूम’।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पठान की टीजर वीडियो देखने के बाद इसे आग बताया है।
बिपाशा बसु ने टीजर वीडियो देखने के बाद कमेंट कर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार।’
गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved