देश

क्‍या सीमा भी जाएगी पाकिस्‍तान ? कहीं लूडो वाली कहानी तरह PUBG स्टोरी का भी न हो जाए अंत

नई दिल्‍ली (New Delhi) । सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) की चर्चित लव स्टोरी (love story) के बीच इकरा और मुलायम (Iqra and Mulayam) का किस्सा सामने आया है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर इकरार। फिर क्या था… इकरा एक दिन सरहद लांघते हुए पाकिस्तान (Pakistan) से भारत (India) चली आई। बात साल 2019 की है। इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद में अपने घर पर थी तो मुलायम बेंगलुरु के होसूर-सरजापुर रोड पर एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। दोनों ही ऑनलाइन लूडो के शौकीन थे और धीरे-धीरे बेहद पक्के खिलाड़ी भी बन गए।

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान ही दोनों संपर्क में आए। गुजरते दिनों के साथ दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आते गए। इकरा उन दिनों अपने होमटाउन हैदराबाद में ट्यूशन पढ़ाती थी। वह अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट थी तो मुलायम 10वीं पास था। इकरा और मुलायम का लगाव इतना बढ़ गया कि दोनों ने मिलने का फैसला किया। 2022 में दोनों घर से भाग गए और बताते हैं कि उन्होंने नेपाल में शादी भी रचा ली। इकरा और मुलायम नेपाल में कई दिनों तक एक-दूसरे के साथ रहे।

पाकिस्तानी वॉट्सऐप कॉल को लेकर मिला इनपुट
सब कुछ ठीक चल रहा था मगर जनवरी, 2023 में उनके लव अफेयर में दीवार आ गई। बेंगलुरु पुलिस को पाकिस्तानी वॉट्सऐप कॉल के बारे में इंटेलिजेंस इनपुट मिला। यह इकरा ही थी जो कभी-कभार अपने अब्बा और अम्मी से बात किया करती थी। 23 जनवरी को बेंगलुरु पुलिस ने इकरा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर भारत में अवैध रूप से एंट्री करने और पहचान छिपाकर रहने का आरोप लगा। मुलायम पर एक पाकिस्तानी नागरिक को गैर-कानूनी तरीके से शरण देने के आरोप लगा और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद 19 फरवरी को इकरा भारत-पाकिस्तान सीमा पर इमिग्रेशन अफसरों के सुपुर्द की गई और फिर उसे पाकिस्तान भेज दिया गया।


दोनों एक-दूसरे से मिलने की लगाते रहे गुहार
रिपोर्ट के मुताबिक, डिपोर्ट करने से पहले इकरा को बेंगलुरु के विमेन होम में रखा गया था। यहां वह करीब एक महीने तक रुकी। इकरा यहां मुलायम को याद करती थी। वह अक्सर कहती थी, ‘मैं अपनी बची हुई जिंदगी भारत में अपने पति के साथ बिताना चाहती हूं। प्लीज मुझे पाकिस्तान मत भेजिए। मेरी उनसे बात करवा दीजिए।’ कहा जाता है कि पुलिस को दोनों को अलग करने का अफसोस भी रहा। मगर, उनका कहना था कि कानून अफसर के तौर पर वे कुछ नहीं कर सकते। दूसरी ओर, मुलायम का हाल भी कुछ ऐसा ही था। प्रयागराज के मकसूदन गांव में मुलायम की मां शांति ने कहा, ‘उनको वापस भेज दीजिए, एक को नहीं दोनों को ही। जब ये राजी हैं तो फिर क्या दिक्कत है?’

क्या सीमा हैदर को भी लौटना होगा पाकिस्तान?
इकरा और मुलायम की कहानी जानने के बाद सवाल उठता है कि सीमा हैदर का क्या होगा? क्या सीमा को भी पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा? क्या सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से बच्चों संग भागकर भारत आई सीमा को वापस लौटना होगा? चलिए जानते हैं कि विदेशियों के लिए भारत की नागरिकता पाने के क्या नियम हैं। मालूम हो कि भारतीय संविधान में नागरिकता मुहैया कराने के मुख्य रूप से 5 प्रावधान हैं। पहला प्रावधान जन्म से नागरिकता देने का है। दूसरा प्रावधान वंशानुक्रम या रक्त संबंध के आधार पर नागरिकता से जुड़ा है। तीसरा प्रावधान पंजीकरण के जरिए नागरिकता देने का है। चौथे प्रावधान में भूमि-विस्तार के जरिए नागरिकता देने की बात शामिल है। पांचवां प्रावधान नेचुरलाइजेशन के जरिए नागरिकता देने को लेकर है।

Share:

Next Post

OMG: नॉन वेजिटेरियन थे Akshay Kumar, क्यों छोड़ दिया मांस-मछली!

Wed Jul 12 , 2023
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को काफी लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश है। काफी लंबे समय से अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन सब के बाद अब अक्षय कुमार ‘ओह माय गॉड 2 […]