
सीहोर। कोतवाली पुलिस ने मठ मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब सवा लाख रुपये का चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने सीहोर के करौली माता मंदिर और आष्टा के माता मंदिर में भी चोरी की वारदात करना कबूल किया है। आरोपी की पहचान राज उर्फ राजू (20) निवासी ग्राम बसंतपुर टांडी, थाना भैरूंदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह पूर्व में भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में गठित टीम ने मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। अन्य वारदातों की जानकारी संबंधित थानों को भी भेज दी गई है।
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव सहित पुलिस टीम और मठ मंदिर मानस समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved