देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार स्व. वैदिक जी की स्मृति को बनाया जाएगा चिरस्थाईः शिवराज

– मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. वेदप्रताप वैदिक और स्व. अभय छजलानी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ((Chief Minister Shivraj Singh Chouhan)) ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. वेदप्रताप वैदिक (Senior journalist Let. Ved Pratap Vaidik) में अपार हिन्दी प्रेम (immense hindi love) भरा हुआ था। उन्होंने हिन्दी के लिए लगातार संघर्ष किया और हिन्दी भाषा में हस्ताक्षर करने का अभियान चलाया। वैश्विक स्तर पर उनके अच्छे संबंध थे। वे हर क्षेत्र में आगे रहते थे। स्व. वैदिक जी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने (perpetuate the memory) का कार्य किया जाएगा।


मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार शाम को भोपाल के एमपी नगर स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्व. डॉ. वेदप्रताप वैदिक की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी भी विश्वास नहीं होता है कि वैदिक जी हमारे बीच नहीं हैं। उनसे मेरी निरंतर बात होती थी। वे मुझे पत्रकार से बढ़कर बड़े भाई लगते थे। सरस्वती जी उनकी कलम में विराजती थी। वे 13 साल की उम्र में हिन्दी सत्याग्रही बन गए थे। उन्होंने हिन्दी भाषा के लिए लगातार संघर्ष किया। स्व. वैदिक जी भौतिक रूप से चले गये, लेकिन वे हमेशा अमर रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी का मतलब विद्वता कतई नहीं हैं। यह मानसिक गुलामी का प्रतीक है। मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ गर्व से हिन्दी बोलता हूँ। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बुरा नहीं है, लेकिन मानसिक गुलामी को उतार फेंक दें, तो यही वैदिक जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में हिन्दी के लिए सीटें रिजर्व की जाएंगी। हर देश अपनी भाषा पर गर्व करता है। हमें हिन्दी भाषा पर गर्व होना चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. अभय छजलानी जी के चरणों में भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. वैदिक और स्व. छजलानी ज्ञान, भक्ति और कर्म के त्रिवेणी संगम थे। मध्यप्रदेश हीरों की खदान है, प्रदेश में फिर कोई नया हीरा यहीं से निकलेगा।

मुख्यमंत्री ने शुरुआत में स्व. डॉ. वैदिक जी की जीवन उपलब्धियों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन और विकल्प समाचार-पत्र के विशिष्ट अंक का विमोचन किया। स्व. डॉ. वेदप्रताप वैदिक के जीवन पर केन्द्रित फिल्म भी दिखाई गई।

इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्व. डॉ. वैदिक मुझे राह दिखाने वालों में से एक थे। निश्चित रूप से उनका इस दुनिया से चले जाना मेरे लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ हिन्दी को आगे बढ़ाने के लिए भी बड़ा कार्य किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश ने कहा कि स्व. वैदिक जी के हिन्दी प्रेम में कभी अंग्रेजी का विरोध नहीं था। उन्होंने अंग्रेजी में भी पुस्तक लिखी। वे हिन्दी को वैश्विक स्तर पर फैलाना चाहते थे। उन्होंने पत्रकारिता में राष्ट्रहित के लिए कभी समझौता नहीं किया। उनके जाने से पूरे देश और हिन्दी जगत में कमी महसूस होगी। उन्होंने स्व. छजलानी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व कुलपति जगदीश उपासने ने कहा कि स्व. वैदिक जी अंतरराष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ थे। उन्होंने धार्मिक कार्य भी किये। विश्व में हिन्दी को लाने के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। वे एक योद्धा पत्रकार थे। प्रो. शिवकुमार विवेक और स्व. वैदिक के सुपुत्र सुपर्ण ने भी अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Mar 25 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.28, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म   चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी, शनिवार, 25 मार्च 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि :– […]