भोपाल।मध्यप्रदेश विधानसभा की तरफ 15वीं विधानसभा मार्च 2022 सत्र में बैठकों की सामान्य सूची जारी की गई। बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें 13 बैठकें होंगी। बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार के एक साल के काम और आगामी वित्तीय वर्ष का रोडमैप रखा जाएगा। इसके अगले दिन 8 मार्च और 10 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। वहीं, 9 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। सरकार ने पहले ही बजट को लेकर विशेषज्ञों से सुझाव लिए हैं।
इस बार सरकार चाइल्ड बजट लेकर आ रही है। इसमें बच्चों के लिए किए जाने वाले प्रावधानों का अलग से विवरण होगा। यानी विभाग अनुसार बच्चों की योजनाओं को लेकर अलग से जानकारी होगी। इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं, इस बार विधानसभा में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसके चलते विधानसभा में अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य व्यक्तियों का प्रवेश सीमित ही रखने की बात कही जा रही है। विधानसभा का 12 और 13 को शनिवार और रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा। वहीं, शुक्रवार 18 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। अगले दिन शनिवार होने से सदन बैठक नहीं होगी। 20 मार्च को रविवार रहने से अवकाश रहेगा। 22 मार्च को रंगपंचमी की छुट्टी रहेगी।
Share:
अगले 5 साल में मप्र की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी, चंबल नदी में फ्लाइंग बोट चलाएंगे भोपाल/उज्जैन। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को मप्र को कई सौगातें दी। उन्होंने महाकाल की नगरी से लेकर चंबल अंचल तक के लिए विकास कार्यो की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]
भोपाल। केन्द्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म अलंकरणों की घोषणा (Announcement of Padma Awards) कर दी गई है। मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों (Five celebrities of Madhya Pradesh) को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा (Padma Shri award announcement) की गई है। इनमें तीन लोगों को कला, एक को साहित्य और […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बच्चे के जन्म के पूर्व से मृत्यु के बाद तक संबल योजना गरीबों का संबल है। योजना में बच्चे के जन्म से पहले 4 हजार रूपए, जन्म के बाद 16 हजार रूपए, फिर पढ़ाई, राशन, मकान, इलाज और मृत्यु के बाद अनुग्रह सहायता दी जाती है। पिछली […]
मप्र में मई में बढ़ सकता है कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता केंद्र सरकार ने जनवरी से महंगाई भत्ते में की है चार प्रतिशत की वृद्धि। मप्र में अभी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से मिल रहा भत्ता भोपाल। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने […]