
डेस्क। गाजा में जारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों को झटका लगा है। दरअसल, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कह दिया है कि इजरायल, गाजा में अपनी मौजूदा जगहों से तब तक पीछे नहीं हटने वाला है जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं डाल देता। इसके बाद, नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ऐलान पर भी अपनी असहमति जताई। नेतन्याहू के हाल के बयानों से हमास के हथियार छोड़ने वाली डील पर और संदेह पैदा हो गया है, जिसे जंग खत्म करने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा था। इसके साथ ही, इससे अमेरिकी प्रशासन के साथ नेतन्याहू के मतभेद भी खुलकर सामने आ गए हैं।
इस डील के तहत हमास के हथियार छोड़ने का प्रोसेस शुरू होना था और इजरायल को हमले रोककर गाजा के उस 60 प्रतिशत भाग से पीछे हटना शुरू करना था, जिसके ऊपर अभी वो काबिज है। यह डील अक्टूबर में हुई उस सीजफायर डील पर आधारित था, जिसने बड़े मिलिट्री ऑपरेशंस को खत्म किया और गाजा में किडनैप किए गए बाकी लोगों की रिहाई सुनिश्चित की, लेकिन अन्य मोर्चों पर यह डील आगे नहीं बढ़ पाई।
बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हमास के हथियार छोड़ने का काम सबसे पहले हो जाना चाहिए। इजरायली फौज अपने इलाके और अपने नागरिकों की सिक्योरिटी के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करती रहेगी। ट्रंप प्रशासन ने हमें एक ड्राफ्ट भेजा था। उससे हम सहमत नहीं थे। वह हमारा ड्राफ्ट नहीं है। हमने अपनी राय भेजी, वही हमारा रुख है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved