img-fluid

MP में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी…. खजुराहो में पारा 45°C के पार

April 28, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में वर्तमान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप (Experiencing Intense heat and Heatwave) जारी है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। इसमें खजुराहो (Khajuraho) 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थानों में से एक रहा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में लू का असर रहा। वहीं दतिया जिले में रातें गर्म रहीं। पिछले 24 घंटों के दौरान, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर संभागों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई जबकि अन्य संभागों में मौसम शुष्क रहा।


  • मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में लू चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं मौसम विभाग ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच देखा जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर बिहार और पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अकोला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड का वेदर अपडेट
    मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर में जबकि 28 से 30 अप्रैल और 03 मई को हिमाचल प्रदेश में और 28 अप्रैल से 03 मई के दौरान उत्तराखंड में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

    एमपी और छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
    अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 अप्रैल से 1 मई के बीच छत्तीसगढ़ में तेज आंधी की संभावना है। आंधी के दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कभी-कभी यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

    Share:

  • दिग्गज एक्टर भरत कपूर का निधन.... 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Tue Apr 28 , 2026
    नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर भरत कपूर (Bharat Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 साल की उम्र में भरत कपूर (Bharat Kapoor) ने अंतिम सांस ली। उनके निधन (Passed Away) की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved