उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

फल मंडी में शाजापुरी संतरे की बहार, खूब आवक

  • महाराष्ट्र का संतरा आने में देरी-अंगूर की भी बढऩे लगी आवक-थोक में संतरा 35 से 40 रुपए किलो तक बिक रहा

उज्जैन। मंडी परिसर स्थित फल मंडी में गर्मी शुरु होने से पहले ही रसदार फलों की आवक शुरु हो गई है। मंडी में आज सुबह करीब 3 से 4 टन संतरा आया। अभी संतरे की आवक सिर्फ शाजापुर से हो रही है। महाराष्ट्र के संतरे की अभी मंडी में आवक आरंभ नहीं हुई है। संतरे के अलावा अंगूर भी फल मंडी में अधिक आने लगा है। उल्लेखनीय है कि मौसम में अभी भी सुबह और रात के समय ठंड का माहौल बना हुआ है। हालांकि जून महीने के बाद कल जाकर उज्जैन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुँचा है। परंतु न्यूनतम तापमान अभी भी 13 और 14 डिग्री के बीच चल रहा है।


गर्मी शुरु होने में अभी समय शेष है लेकिन फल मंडी में अभी से संतरा और अंगूर जैसे मौसमी फलों की बम्पर आवक शुरु हो गई है। थोक फल मंडी के व्यवसायियों के अनुसार मंडी में अभी 3 से 4 टन तक संतरे की रोज आवक हो रही है। अभी केवल शाजापुर और आसपास के क्षेत्रों से संतरा आ रहा है। यहीं से उज्जैन के साथ-साथ अन्य जिलों में भी संतरा भेजा जा रहा है। थोक फल मंडी में आज सुबह 35 से 40 रुपए प्रति किलो तक क्वालिटी के मुताबिक संतरा बिक गया, वहीं अंगूर की आवक भी बढऩे लगी है। फल मंडी में आज एक गाड़ी से ज्यादा अंगूर की आवक हुई। थोक में अंगूर आज सुबह 30 से 35 रुपए प्रति किलो तक बिका। फल व्यवसायियों के अनुसार आने वाले दिनों में शाजापुर के साथ-साथ महाराष्ट्र के नागपुर से भी संतरे की आवक शुरु हो जाएगी। उसके बाद भाव में कुछ कमी भी आएगी। अभी थोक में भी संतरा महंगा बिक रहा है।

Share:

Next Post

तापमान घटते ही सूने हुए रैन बसेरे..कोई नहीं

Thu Mar 3 , 2022
उज्जैन। शहर के जो 6 रेन बसेरे ठंड में भरे हुए रहते थे वही गर्मी पड़ते ही सूने होने लगे हैं और इक्के-दुक्के लोग ही वहाँ सो रहे हैं। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इन रैन बसेरों में सफाई नहीं होती इस कारण लोग नहीं ठहरते। देवासगेट बस स्टैंड के ऊपर स्थित रैन बसेरा आज […]