क्राइम देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP: अलीराजपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

अलीराजपुर। अलीराजपुर (Alirajpur) से शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए कुछ युवक नजर आ रहे हैं। वहीँ भीड़ लड़की की मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाने में लगी हुई है। अलीराजपुर में कुछ दिन पहले भगोरिया आयोजित (Bhagoria organized) हुआ था। यह वीडियो उसी महोत्सव का बताया जा रहा है।

भगोरिया मेले में भीड़भाड़ के बीच कुछ युवकों ने दो युवतियों से छेड़छाड़ (molesting girls) की। एक युवक ने तो युवती को जबरन चूम लिया। जबकि दूसरे युवक ने उसे भीड़ में खींचा और इसी तरह की गंदी हरकत की। ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। इसमें कुछ युवक दो युवतियों से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। बाकी लोग वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के ऊपर गंभीर सवाल खड़े किये है, प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा की प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा। जिसके बाद कई अन्य लोगो ने भी इसे रीट्वीट किया| 

 

घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अलीराजपुर मनोज सिंह ने कहा कि पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ युवाओं की पहचान की है। टीमों को इनकी गिरफ्तारी (arrest) के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों का गिरफ्तार किया जाएगा।

Share:

Next Post

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से केसीआर के विपक्षी मोर्चा के सपने पर लग सकता है ब्रेक

Sun Mar 13 , 2022
हैदराबाद । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम (Election Results of Five States) से न केवल तेलंगाना के मुख्यमंत्री (Telangana CM) के. चंद्रशेखर राव के विपक्षी मोर्चा के सपने (KCR’s dream of Opposition Front) पर ब्रेक लग सकता है (May Put a Brake), बल्कि राज्य में हैट्रिक बनाने की योजना भी प्रभावित हो सकती […]