उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) देश मध्‍यप्रदेश

कर्नाटक में कमाल दिखाने के बाद MP आए शिवकुमार, महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन (Ujjain)। कर्नाटक (Karnataka) के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar) रविवार सुबह बाबा महाकाल (Baba Mahakal) का आशीर्वाद लेने उज्जैन (Ujjain) आए। जहां उन्होंने भस्म आरती (Participated Bhasma Aarti) में शामिल होकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू और पंडित महेश पुजारी द्वारा कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार द्वारा गर्भगृह में पूजन अर्चन करवाया गया। जिसके बाद उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इसके पूर्व निर्धारित समय पर भस्मआरती करने पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बाबा महाकाल की भस्मआरती में पूरे समय शामिल होकर, दिव्य और भव्य भस्मारती का धर्म लाभ अर्जित किया। भस्मआरती के दौरान उनके साथ विधायक महेश परमार, विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल भी मौजूद थे।


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से दतिया पहुंचे थे। इस दौरान हेलीपैड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे पीताम्बरा पीठ पहुंचे और मां पीताम्बरा के दर्शन किए। उन्होंने यहां विशेष पूजा की और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

डीके शिवकुमार के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था। कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कई वरिष्ठ नेता उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर मां धूमावति के दरबार में भी माथा टेका। इस दौरान प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Next Post

यौन उत्पीड़न मामला: पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया-क्यों बदला पीड़िता का बयान

Sun Jun 11 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। ओलंपियन बजरंग पूनिया (Olympian Bajrang Punia) ने कहा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (wfi) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बयान बदलने वाली नाबालिग लड़की के पिता ने कहा था कि वह ‘काफी दबाव में’ थे और इसी वजह से पूरा […]