
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से शिष्टाचार भेंट की। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली सौजन्य भेंट थी। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू को पुष्प-गुच्छ भेंट कर प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के कार्यों, विशेष कर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने मध्यप्रदेश में हो रहे जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved