विदेश

Russia में मिली हैरान कर देने वाली कब्र, कंकाल की बनावट है Aliens समान

Aliens और UFO को लेकर चल रही ग्लोबल चर्चा के बीच Russia में वैज्ञानिकों को ऐसी कब्रें मिली हैं, जिनमें Aliens दफ़्न हैं। इनकी खोपड़ी (Aliens Skull) की बनावट बिल्कुल वैसी ही है और इन कब्रों (Aliens Graves) रूस के क्राइमिया (Crimea,Russia) क्षेत्र में ढूंढा गया है। कब्रों में मिलीं 5 खोपड़ियों का आकार काफी बड़ा है। इनमें एक मां और बच्चे की भी खोपड़ी शामिल है। Archaeologist Oleg Markov ने इन कब्रों को ढूंढा है। ये Crimea के Kyz-Aul इलाके में मिली हैं। पांचों कंकाल एक के ऊपर एक रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि ये कंकाल 2000 साल पुराने हैं, ऐसे में ये काफी टूट-फूट भी चुके हैं।

Sarmatian Culture से जुड़े हैं कंकाल
कुछ साल पहले इसी जगह से एक बच्चे का कंकाल पाया गया था, उसकी खोपड़ी की आकृति को देखते हुए मीडिया ने उसे एलियन की कब्र का नाम दे दिया। हालांकि पुरातत्ववेत्ता बताते हैं कि ये कंकाल सारमेशियन कल्चर से जुड़े हुए हैं। इसी सभ्यता में खोपड़ी का बड़ा होना सुंदरता और साहस का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बचपन से बच्चों की खोपड़ी को लकड़े के फ्रेम से बांधकर उन्हें अलग तरह का आकार दे दिया जाता था। इस काम में किसी सर्जरी की ज़रूरत नहीं पड़ती थी, बल्कि खोपड़ी खुद ही उसी रूप में बढ़ने लगती थी। कब्र से मिले कंकाल में एक बच्चा मां की छाती पर लेटा हुआ दिख रहा है। 5 लोगों को एक साथ दफनाया क्यों गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।



2000 साल पुरानी हैं कब्रें
Sarmatian Culture में खोपड़ी को इस तरह बढ़ाने की परंपरा था। ये लोग काफी बहादुर होते हैं। यहां की महिलाएं भी योद्धा होती थीं। ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता है कि इन्हें किसी युद्ध के दौरान यहां दफनाया गया या फिर किसी महामारी के बाद इनकी मौत हुई। पुरातत्व के जानकार बताते हैं कि इनकी सभ्यता में इस तरह खोपड़ी का आकार बदलने के बाद माना जाता था कि योद्धा और भी ज्यादा एग्रेसिव हो जाते हैं। वहीं Nikolay Sudarev नाम के पुरातत्ववेत्ता कहते हैं कि – इन्हें ये ज्यादा खूबसूरत समझते थे। इस सभ्यता की महिलाओं की बहादुरी और लड़ाकू प्रवृत्ति के किस्से पुराने ज़माने में मशहूर थे।

Share:

Next Post

Shikhar Dhawan की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, AUS-PAK को पछाड़ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed Jul 21 , 2021
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका (IND VS SL) के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीतकर हासिल कर कमाल कर दिया. इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने […]