विदेश

अमेरिका में दो जगह गोलीबारी, सैन फ्रांसिस्को में 9 घायल, कैनसस सिटी में दो की मौत

वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में गोलीबारी (shooting) की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन डिस्ट्रिक्ट (mission district) में शुक्रवार रात (स्थानीय समय) हुई फायरिंग में कम से कम नौ लोग घायल (nine people injured) हुए हैं। पुलिस का मानना है कि यह एक लक्षित हमला था। शूटिंग घटना की जानकारी देते हुए सैन फ्रांसिस्को के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक पार्टी के दौरान शूटिंग की घटना हुई। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

वहीं, सैन फ्रांसिस्को बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स के सदस्य के सहयोगी सैंटियागो लेर्मा ने कहा कि कम से कम पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की सर्जरी करनी पड़ी है। इसके अलावा चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।


रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) पुलिस अधिकारियों को मिशन डिस्ट्रिक्ट में बुलाया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कई पीड़ितों को घायल पाया,जो बंदूक की गोली के घाव से तड़प रहे थे। फिलहाल अधिकारियों ने किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है।

कैनसस सिटी में भी हुई गोलीबारी
अमेरिका के कैनसस सिटी (kansas city) में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत (two people died) हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

कैनसस सिटी के मार्सेल टी. नेल्सन, 42, और गार्डनर के 42 वर्षीय क्रिस्टन फेयरचाइल्ड, दोनों की मृत्यु हो गई। तीसरे पीड़ित को मामूली चोटें आई हैं। दो अन्य को हिरासत में लिया गया। अधिकारी को चोट नहीं आई। शूटिंग रात नौ बजे करीब एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां हुई थी।

Share:

Next Post

WTC Final : भारतीय टीम के साथ हुई बेईमानी, अंपायर के फैसले पर रोहित को नहीं हुआ भरोसा

Sun Jun 11 , 2023
लंदन (London) । भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (world test championship) का फाइनल मैच इंग्लैंड (England) के ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 444 रन का लक्ष्य मिला है। मैच के चौथे दिन शनिवार (10 जून) को भारत की शुरुआत दूसरी पारी […]