
हैदराबाद (तेलंगाना). साई सिल्क्स (Sai Silks) (कलामंदिर) लिमिटेड (SSKL) ने श्री भारद्वाज रचमदुगु (Shri Bharadwaj Rachamdugu) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) नियुक्त करने की घोषणा की है। पिछले कई वर्षों में कंपनी के विकास और वृद्धि में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।
श्री भारद्वाज ने संगठन के कई महत्वपूर्ण रणनीतिक पहलों के साथ जुड़े रह कर कंपनी को विकास पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने ग्रुप के ई-कॉमर्स क्षेत्र का विकास, परिचालन दृढ़ीकरण, विस्तार योजना और अंतर-विभागीय कार्यान्वयन में भी एहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कंपनी के IPO सफ़र में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुएआंतरिक और बाहरी टीमों के साथ समन्वय से SSKLको नए बाजारों और क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ाने में मदद की है।
महत्वपूर्ण मौकोंपर शांत रहकर टीम का नेतृत्व किया है, साथ ही वे टीमों को स्पष्टता और तेजी के साथ कार्य पूरा करने के लिए एकजुट करने की क्षमता भी रखते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि वे अब CEO के रूप में कार्यभार संभालेंगे।”
कंपनी अपने भीतर ही लीडरों को पोषित करने की मान्यता में विश्वास रखती है ताकि विश्वास, प्रणालियों और निरंतरता के माध्यम से संगठन को लंबे समय तकमजबूत बनाए रखा जा सके।
SSKL अपने विस्तार के सफ़र को जारी रखते हुए, इस नई लीडरशिप संरचना के तहत प्रौद्योगिकी को अपनाने, परिचालन चपलता, ग्राहक अनुभव और खुदरा निष्पादन अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved