उत्तर प्रदेश क्राइम देश

सुहागरात पर पति के दूध में मिला दीं नींद की गोलियां, घर लूट कर बॉयफ्रेंड संग फरार हुई दुल्हन

मेरठ। यूपी में लुटेरी दुल्हनों का कहर मचा हुआ है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले से लुटेरी दुल्हन द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर शादी के रात परिवार को लूट कर फरार होने की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ से सामने आया है। जहां, सुहागरात पर दूध पिलाने से पहले दूध में नींद की गोली मिलाकर पति को दे दी। फिर लुटेरी दुल्हन लाखों की नकदी और जेवर लेकर घर से फरार हो गई। ऐसी शातिर लुटेरी कि किसी को खबर भी नहीं हुई।

की 5 लाख की लूट
बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्‍हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ लूट कर भाग गई है। पहले तो दूल्हे के घरवालों ने उसकी बहुत तलाश की। लेकिन जब लूट की बात सामने आई तो लोनी थाने में केस दर्ज कराया गया। ससुराल वालों ने तहरीर में बताया है कि लुटेरी दुल्हन करीब 5 लाख का रुपये (ढाई लाख कैश और ढाई लाख के जेवर) लेकर फरार हुई है।

25 अप्रैल को हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी मिली है कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में ब्रह्मपुरी की एक लड़की की शादी हुई। यह 25 अप्रैल की बात है। उस दौरान सुहागरात के समय आरोपी युवती ने पति के दूध में नींद की गोलियां डाल दीं। जब दूल्हा बेहोश हो गया, तो आरोपी लड़की रात में ही घर का सारा कीमती सामान लूटकर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई।

मायके वालों ने किया ससुराल का सपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, लड़की के मायके वाले भी ससुराल पक्ष का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि लड़की जब मेरठ कॉलेज में पढ़ती थी, तबसे ही किसी लड़के को पसंद करती थी। लेकिन वह शादीशुदा था। इसलिए लड़की के घरवालों ने शादी से साफ इनकारी कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उसी लड़के के साथ लड़की भाग गई है। फिलहाल दोनों का फोन बंद है।

पुलिस ने बताई ये बात
लोनी पुलिस ने जानकारी दी है कि वह पूछताछ के लिए युवती और युवक के घर गई थी। हालांकि, उन दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामला गाजियाबाद का है। वहां की पुलिस की मदद ली जा रही है।

Share:

Next Post

टोक्यो ओलंपिक एथलीटों को प्रशिक्षण के समय सहायता प्रदान करने का वादा

Sat May 1 , 2021
  नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू (Sports Minister Kiren Rijiju) ने शनिवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) से जुड़े एथलीटों की अतिरिक्त देखभाल की जाएगी। कोरोनोवायरस (Coronovirus) महामारी के कारण स्थगित होने के बाद इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। […]