img-fluid

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 51,309 के स्तर पर हुआ बंद

February 10, 2021

मुंबई। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार 10 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों (Stock Markets) में उतार-चढ़ाव के बाद अंत में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (BSE) और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सजेंच (NSE) आज लाल निशान पर बंद हुए. बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) बुधवार को 0.04 फीसदी यानी महज 19.69 अंक गिरकर 51,309.39 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई के निफ्टी (Nifty) में सिर्फ 2.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई और ये 15,106.50 अंक पर बंद हुआ. हालांकि, निफ्टी आईटी (Nifty IT) 0.41 फीसदी यानी 106.10 अंक की बढ़त के साथ 25,885.30 अंक पर बंद हुआ.


  • निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने मंगलवार को बढ़त दर्ज की थी, लेकिन आज 0.76 फीसदी यानी 273.40 अंक की कमी के साथ बंद हुआ. वहीं, निफ्टी ऑटो 0.95 फीसदी यानी 103.30 अंक की बढ़त के साथ 11010.90 के स्‍तर पर बंद हुआ. बीएसई स्‍मॉलकैप में आज 0.42 फीसदी यानी 81.30 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 19420.07 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसके अलावा बीएसई मिडकैप ने 140.22 अंक यानी 0.71 फीसदी की छोटी छलांग लगाई. दूसरे शब्‍दों में कहें तो आज बैंकिंग स्‍टॉक्‍स को छोड़कर सभी शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है.

    बीएसई के सेंसेक्‍स में आज बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) टॉप गेनर (Top Gainers) रहा. कंपनी के शेयर में 2.88 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा सिप्‍ला (Cipla), एसबीआई लाइफ इंश्‍योरेंस (SBI Life Insura), एमएंडएम (M&M) और एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के शेयरों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया. इन सभी कंपनियों के शेयर्स में 2 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी देखी गई.

    वहीं, बीएसई के सेंसेक्‍स में आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर (Top Looser) रहा. इसके अलावा आयशर मोटर्स (Eicher Motors), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टाटा स्‍टील (Tata Steel) और ब्रिटानिया (Britannia) टॉप लूजर्स में शामिल हैं. इन सभी टॉक्‍स में 1 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई. भारत के अलावा एशियाई बाजारों में शंघाई, जापान और हॉन्‍ग कॉन्‍ग के बाजार हरे निशान पर बंद हुए. वहीं, यूरोपीय बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला है.

    Share:

  • आंदोलनकारियों और आंदोलनजीवियों में फर्क करे जनता: मोदी

    Wed Feb 10 , 2021
    नई दिल्‍ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से संसद तक जारी संग्राम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। साथी ही देशवासियों से आंदोलनकारियों और आंदोलनजीवियों में फर्क […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved