देश

कश्‍मीर में बर्फबारी और ओलावृष्टि जारी, अभी फिलहाल कुछ दिन राहत नहीं

श्रीनगर ।  कश्मीर (Kashmir) के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी (Snowfall) हुई, जबकि श्रीनगर में (Shrinagar)बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। रात भर हुई बारिश के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। घाटी के उत्तर और दक्षिण हिस्सों में स्थित पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और पहलगाम में छह-छह इंच से अधिक ताजा बर्फबारी हुई, जबकि गांदरबल जिले में करीब पांच इंच बर्फबारी हुई। बारामूला, कुपवाड़ा और घाटी के अन्य हिस्सों में भी बुधवार से भारी हिमपात जारी है।

श्रीनगर जिले में ज़बरवां रेंज के पास फकीर गुजरी इलाके में भी ताजा बर्फबारी हुई और कल रात जिले के बाकी हिस्सों में बारिश हुई। वर्षा के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने अगले 48 घंटों तक मौसम के नम रहने की संभावना जताई है।


बतादें कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापामन 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां एक दिन पहले तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान शून्य से 6.1 सेल्सियस नीचे था।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कश्मीर में 40 दिनों के ‘चिल्लई कलां’ का दौर 21 दिसंबर से शुरू हुआ था, जो 31 जनवरी को खत्म हो गया। अब 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ चल रहा है और फिर 10 दिनों का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होगा।

Share:

Next Post

दीपिका पादुकोण पर सवाल पूछा तो भड़की कंगना, बोली-मैं यहां उनकी फिल्म प्रमोट करने नहीं बैठी

Fri Feb 4 , 2022
मुंबई। कंगना रणौत(Kangana Ranaut) ने गुरुवार को एकता कपूर (Ekta Kapoor) के अपकमिंग रियलिटी शो ‘लॉकअप’ का प्रमोशन (Promotion of upcoming reality show ‘Lockup’) किया। कंगना रणौत(Kangana Ranaut) इस शो की होस्ट हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने कंगना रणौत(Kangana Ranaut) से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के हालिया विवाद के बारे में […]