भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर उत्तर भारत के पड़ाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘निवार’ शुक्रवार को कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होते ही प्रदेश में सर्द हवाओं का दखल बढ़ जाएगा। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे होने लगेंगे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण दो दिन से हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी हो गया था। हवा में नमी बढऩे से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। बुधवार को प्रेरित चक्रवात उत्तर-पश्चिमी राजस्थान की तरफ शिफ्ट हो गया है। इससे हवा का रुख अब दक्षिण-पूर्वी हो गया है। उधर बंगाल की खाड़ी से उठे ‘निवारÓ तूफान के कारण आ रही नमी से पूर्वी मप्र और विदर्भ से लगे मप्र के क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को तूफान के कमजोर पडऩे के आसार हैं। इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी जारी है। इससे वहां के पहाड़ी इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। उधर से चलने वाली सर्द हवाओं का दखल बढ़ते ही मप्र में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। इस माह के अंत तक प्रदेश में कहीं-कहीं रात का तापमान छह डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।
Share:Related Articles
इंजीनियर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत भोपाल। कोलार इलाके में किराए के कमरे में रहने वाले एक इंजीनियर ने बीती रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन पब्त कर लिया है। वहीं टीटी नगर […]
मप्र कांग्रेस में लागू नहीं होगा एक परिवार-एक टिकट का फॉर्मूला
भोपाल। राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी के लिए तय किए गए 10 बड़े सुधारों में से दो उल्लेखनीय सुधार क्या एमपी में कांग्रेस के गले की हड्डी बन रहे हैं। एक परिवार में केवल एक टिकट के साथ 50 फीसदी टिकट 50 साल के कम उम्र के लोगों को देने […]
हिन्दू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं : उमा भारती
राम का नाम लेकर भाजपा पर बरसी पूर्व मुख्यमंत्री भोपाल। भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती (BJP leader and former Union Minister Uma Bharti) जिस तरह का बयान इन दिनों दे रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वो अपने रास्ते फिर से अलग करने वाली हैं। शराबबंदी को लेकर भाजपा सराकर […]