
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार ( 26 जुलाई) को 27वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया. पीएम ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में जवानों की बहादुरी देश के लिए हमेशा गर्व का विषय रहेगी.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर पूरा देश उन बहादुर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि सैनिकों का देश के प्रति अटूट प्रेम और कर्तव्य के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved