img-fluid

ट्रंप पर हमले को किसी ने बताया साजिश… तो किसी ने स्टंट… सोशल मीडिया अलग-अलग दावे हो रहे वायरल

April 28, 2026

वाशिंगटन। शनिवार रात वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन (White House Correspondents’ Association) के वार्षिक डिनर (Annual Dinner) के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर साजिश वाली थ्योरी (Conspiracy theory) तेजी से वायरल हो गई। बिना किसी ठोस सबूत के लाखों यूजर्स ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस पर हुई यह घटना पूरी तरह ‘स्टेज्ड’ और ‘मनगढ़ंत’ थी। एक्स पर रविवार दोपहर तक ‘स्टेज्ड’ शब्द के साथ तीन लाख से अधिक पोस्ट वायरल हो चुके थे। ‘फॉल्स फ्लैग’, ‘बैंक्वेट हॉल साजिश’ और ‘इजरायल कनेक्शन’ जैसे थ्योरी सोशल मीडिया पर छा गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनी ट्वीटबाइंडर के आंकड़ों में रविवार दोपहर तक एक्स पर ‘स्टेज्ड’ संबंधी 3 लाख से अधिक पोस्ट दर्ज किए गए।

घटना क्या थी?
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकार वाशिंगटन डीसी के वाशिंगटन हिल्टन होटल में डिनर में शामिल थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते हुए गोलियां चलाईं। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। संदिग्ध की पहचान कैलिफोर्निया निवासी कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है। इस घटना के तुरंत बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।


  • ‘बैंक्वेट हॉल’ थ्योरी सबसे ज्यादा वायरल
    सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित सिद्धांत यह है कि राष्ट्रपति ट्रंप वाइट हाउस में नया बैंक्वेट हॉल बनाने की अपनी योजना के लिए जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से इस घटना को रचा गया। घटना के बाद ट्रंप द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रुथ सोशल पर बैंक्वेट हॉल का जिक्र किए जाने को कई यूजर्स ने ‘समन्वित’ बताया। एक वायरल पोस्ट, जिसमें घटना को स्टेज्ड करार दिया गया, को 89 लाख से अधिक बार देखा गया।

    फॉक्स न्यूज रिपोर्टिंग पर उठे सवाल
    एक अन्य लोकप्रिय सिद्धांत फॉक्स न्यूज की लाइव रिपोर्टिंग से जुड़ा है। चैनल की वाइट हाउस संवाददाता आइशा हसनी होटल से रिपोर्टिंग कर रही थीं कि अचानक उनका प्रसारण बीच में कट गया। कटने से पहले उन्होंने प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के पति की टिप्पणी का जिक्र किया था। इस क्लिप को लेकर एक पोस्ट, जिसमें दावा किया गया कि फॉक्स न्यूज ने अपनी रिपोर्टर को इसलिए रोक दिया क्योंकि वह साजिश का संकेत दे रही थीं, को 56 लाख से अधिक बार देखा गया। बाद में आइशा हसनी ने एक्स पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उस इलाके में फोन सिग्नल की समस्या आम है और लेविट के पति सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे थे।

    ‘गोलियां चलाई जाएंगी’ वाली विवादित टिप्पणी
    गोलीबारी की घटना के बाद प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट भी विवादों में आईं। डिनर से पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ‘गोलियां चलाई जाएंगी’, जो ट्रंप द्वारा कार्यक्रम में सुनाए जाने वाले चुटकुलों की ओर इशारा था। घटना के बाद यूजर्स ने इस वाक्य को लेकर मीम्स और पोस्ट साझा किए।

    ‘फॉल्स फ्लैग’ और इजरायल कनेक्शन के दावे
    कई यूजर्स ने इसे ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन बताया, जिसका मकसद अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान हटाना या सख्त सुरक्षा व्यवस्था को जायज ठहराना था। कुछ यूजर्स ने संदिग्ध कोल थॉमस एलन को इजरायल से जोड़ने की कोशिश की और अपुष्ट दावे किए। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध के लेखन और गतिविधियां व्यक्तिगत उद्देश्यों पर आधारित थीं और किसी विदेशी साजिश या संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। अभी तक आधिकारिक जांच रिपोर्ट में किसी बड़े षड्यंत्र की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर साजिश के सिद्धांत लगातार वायरल हो रहा है।

    Share:

  • कच्चा माल महंगा होने से ऑटो इंडस्ट्रीज पर संकट... बढ़ सकती हैं कारों की कीमतें

    Tue Apr 28 , 2026
    नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनियों (Automobile Companies) के सामने लागत का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मार्च 2026 से स्टील, मेटल और प्लास्टिक जैसे जरूरी कच्चे माल की कीमतों (Raw Materials Prices) में तेज उछाल आया है। इससे कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ेगा और गाड़ियों की मांग भी घट सकती है। यह जानकारी सोसाइटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved