img-fluid

सौरभ दास पर अभिजीत दीपके का तंज, बोले- भाई, क्या कोई राज्य बचा है जहां तुम्हारे खिलाफ केस न हो?

November 04, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास और पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर तंज कसने का मामला सामने आया है। दीपके ने सौरभ दास (Saurabh Das) के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दायर हो रहे मुकदमों और याचिकाओं को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई ऐसा राज्य बचा है, जहां सौरभ के खिलाफ कोई जनहित याचिका या अदालत की अवमानना से जुड़ी याचिका दायर न हुई हो।



  • CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सौरभ दास पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “सौरभ दास जनहित याचिकाओं और अदालत की अवमानना से जुड़े ऐसे इकट्ठा कर रहे हैं, जैसे कोई पोकेमॉन कार्ड जमा करता है। भाई, क्या कोई ऐसा राज्य बचा है, जहां तुम्हारे खिलाफ कोई जनहित याचिका या अवमानना याचिका दायर न हुई हो?”

    दीपके की इस टिप्पणी को सौरभ दास पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। पोस्ट में उन्होंने अलग-अलग राज्यों में सौरभ के खिलाफ दर्ज मामलों और दायर याचिकाओं का जिक्र करते हुए सवाल उठाया। वहीं, सौरभ दास ने भी दीपके को इसी अंदाज में जवाब दिया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई इस नोकझोंक ने लोगों का ध्यान खींचा है।

    Share:

  • चक्रवात मुरासु ने आंध्रप्रदेश में मचाई तबाई.... कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठा भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ (Cyclone ‘Murasu’) मंगलवार तड़के आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तट से टकराया और तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। राज्य में चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की जान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved