भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी के कुछ बाजार खुले, कुछ बंद

  • पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का बंद

भोपाल। पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने आज बंद का आह्वान किया है। यह बंद आधे दिन यानि दोपहर 2 बजे तक का है। इस बंद का राजधानी में आंशिक असर देखने को मिला। शहर के कुछ बाजार खुले रहे तो कुछ बंद रहे। उधर, कांग्रेसियों ने शहर में घुम-घुमकर कर दुकानें बंद कराई। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार पर जनता को राहत पहुंचाने के बजाय टैक्स वसूलने का आरोप लगाते हुए कहा सबसे ज्यादा टैक्स एमपी में वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता हमारे समर्थन में बंद को समर्थन दे रही है।

जबरन बंद कराने की कोशिश
कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह बाजारों में निकले, इस दौरान दुकानें खुली मिलीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस की समझाइश के बाद कार्यकर्ता मान गए। बंद का शहर में कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाले इस बंद के लिए कांग्रेस नेता दुकानदारों इसमें शामिल होने के लिए मनाते दिखे।

सुरक्षा के इंतजाम
कांग्रेस के बंद को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई क्षेत्रों में हंगामे की आशंका को देखते हुए कुछ व्यापारियों ने स्वैच्छिक तरीके से दुकानें बंद किया है। थोक किराना व्यापारियों ने जुमेराती, जनकपुरी व हनुमानगंज की थोक दुकानें बंद रखी है। उनका कहना है कि बंद के दौरान किसी प्रकार की झड़प या विवाद से बचने के लिए निर्णय लिया गया है। थोक बाजार में 375 से अधिक दुकानें हैं। जहां से प्रतिदिन 200 टन तक किराना सामान भोपाल समेत आसपास के जिलों में पहुंचता है। कांग्रेस ने कहा है कि आधे दिन के बंद में आवश्यक सेवाओं को शामिल नहीं किया गया है। दूध-दवा-अस्पताल जैसी सुविधाओं को बंद से छूट दी गई है। लेकिन बाजार और दुकानें बंद में शामिल हैं।

Share:

Next Post

Virat Kohli ने कहा- डिप्रेशन से बाहर निकलने में इस खिलाडी की सलाह काम आयी

Sat Feb 20 , 2021
मुंबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में इस बात को लेकर चुप्पी तोड़ी थी कि, वो 2014 के इंग्लैंड (Ingalend) दौरे पर डिप्रेशन के शिकार थे। अब उन्होंने इस कठिन दौर से निकलने का श्रेय भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को दिया है। उन्होंने बताया कि, […]