आज सुबह सूरत से दर्शन करने आए थे-पिता बचाने के लिए शोर मचाते रहे और तैराकों ने प्रयास भी किया-अस्पताल लाने पर मौत हो गई
उज्जैन। सूरत से 14 लोग आज सुबह उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिए आए थे। उनके साथ आया 14 वर्षीय लड़का नहाने के लिए शिप्रा नदी में उतरा और डूब गया। उसे डूबते देख माता-पिता ने बचाने के लिए शोर मचाया जिस पर तैराकों ने नदी में छलांग लगाई और लड़के को बाहर निकाला। अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि गुजरात के सूरत में रहने वाले श्यामधरण मिश्रा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ महाकाल दर्शन के लिए आज सुबह उज्जैन आए थे। सभी लोग रेलवे स्टेशन से सीधे शिप्रा स्नान करने पहुंचे थे। शिप्रा नदी में श्यामधरण का 14 वर्षीय शुभम मिश्रा नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। पूरा नजारा देखकर उसके माता-पिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद तैराकों ने तत्काल नदी में छलांग लगाई और डूबते लड़के को पानी से बाहर निकाल लिया। बालक को अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर उसकी माँ अस्पताल में बेहोश हो गई। पुलिस ने मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि वे 14 लोग दर्शन के लिए यहाँ आए थे और वे पहली बार ही उज्जैन आए थे लेकिन यहाँ आकर उनके पुत्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे शव को सूरत ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे। मृत बालक कक्षा 8वीं में अध्ययन करता था।
Share:
चौड़ीकरण में हो रही लापरवाही करने पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भाटी ने दी चेतावनी उज्जैन। केडी गेट से इमली तिराहे तक चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मकानों का मलबा पड़ा है और नगर निगम द्वारा इसे हटवाया नहीं जा रहा है, इसे लेकर कांग्रेस नेता भाटी ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि कांग्रेस […]
22 जून से शुरु होगा रूद्राभिषेक अनुष्ठान-गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश उज्जैन। अच्छी बारिश की कामना को लेकर महाकालेश्वर मंदिर में इस साल पर्जन्य अनुष्ठान की बजाय रूद्राभिषेक अनुष्ठान 22 जून से 26 जून तक किया जाएगा। 24 घंटे चलने वाले इस अनुष्ठान के जरिये महाकाल को प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए मनाया जाएगा। […]
उज्जैन। गुजरात के अहमदाबाद के श्रद्धालु द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में संचालित होने वाले अन्न क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपए की खाद्य सामग्री भेंट की गई। अहमदाबाद के बगदाना के बजरंग दास सीताराम द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित महाकालेश्वर नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में रुपये 5 लाख की खाद्य सामग्री दान की गई। उक्त […]
सर्वे में 21000 से अधिक राशन कार्ड सक्षम लोगों के बने हुए पाए गए-एसडीएम और अपील समिति में उलझा मामला उज्जैन। अपात्र लोगों के गरीबी रेखा के राशन कार्ड का सर्वे किया गया और सर्वे में कई हजार फर्जी राशन कार्ड पाए गए लेकिन उन्हें अभी तक बंद नहीं किया गया है एसडीएम कोर्ट और […]