मनोरंजन

सामने आया फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक

अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, परिणीता सुभाष, शरद केलकर, पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क भी अहम रोल में हैं। वहीं निर्माताओं ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी।
तरण आदर्श ने फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-‘फिल्म ‘भुज’ में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, एमी विर्क और शरद केलकर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया है। ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।’
फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा साड़ी पहने दमदार भूमिका में नजर आ रही है। फिल्म में वह सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरबेन जेठा की भूमिका में नजर आएंगी। वह एक ऐसी बहादुर समाज सेविका थी जिसने 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना का साथ दिया था। महिलाओं की इसी फौज ने सेना के लिए रनवे तैयार किया था। ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के सैन्य युद्ध के दौरान गुजरात के भुज हवाई अड्डे पर पाकिस्तान के युद्धक विमानों की बमबारी की घटना पर आधारित है। पाक विमानों की बमबारी ने भुज की हवाई पट्टी को तहस नहस कर दिया था, जिससे भारतीय विमानों का इस सैन्य हवाई अड्डे पर उतरना असंभव हो गया था। भारतीय वायुसेना के एक जांबाज अधिकारी ने स्थानीय लोगों की मदद से रातों-रात इस हवाई पट्टी की मरम्मत का बीड़ा उठाया और वे इस मिशन में सफल रहे। भारतीय वायुसेना के ये अधिकारी थे भारतीय एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक, जिनका किरदार फिल्म में अजय देवगन निभा रहे हैं। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।
‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ अभिषेक दुधैया द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरिज और सिलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इस फिल्म का डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा।
Share:

Next Post

बिहार में कोरोना विस्फोट, एक दिन में मिले 1700 से अधिक केस

Sat Jul 18 , 2020
पटना। बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को राज्य में रिकॉर्ड 1742 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 23 हजार को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों  की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। […]