बड़ी खबर

10 दिसंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं सोनिया गांधी

जयपुर: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी गुरुवार की सुबह जयपुर लैंड करने के बाद हेलीकॉप्टर से रणथंबोर पहुंचीं. वे आगामी 11 दिसंबर तक राजस्थान प्रवास पर रहेंगी. शुक्रवार 9 दिसंबर को रणथंबोर में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया जाएगा और आगामी11 दिसंबर को दोपहर 2:20 बजे इंडिगो फ्लाइट से वह दिल्ली लौट जाएंगी. इस बीच जानकी मिली है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिसंबर को नहीं होगी. यह यात्रा आगामी 10 दिसंबर से फिर अपने कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी.


बता दें कि गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रणथंबोर के शेरपुर हेलीपैड पर सोनिया गांधी का हेलीकॉप्टर उतरा. यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट करके उनकी अगवानी की. इसके उपरांत एसपीजी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी रणथंबोर के होटल शेर बाग पहुंचीं. जहां होटल में भी राजस्थानी शाही अंदाज में सोनिया गांधी का भव्य तथा अद्भुत स्वागत सत्कार किया गया.

सोनिया गांधी शुक्रवार 9 दिसंबर को अपना जन्म दिवस रणथंभौर में मनाएंगी. कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत कर सकती हैं. कांग्रेस सूत्रों की माने तो अब राजस्थान में 9 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक होगा. 10 दिसंबर को जहां राजस्थान में इस यात्रा में केवल महिलाएं ही चलने वाली हैं. उस दिन सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगीं.

Share:

Next Post

रोहित शर्मा की बहादुरी की हो रही तारीफ, लेकिन सुनील गावस्कर ने खड़ा किया सवाल

Thu Dec 8 , 2022
नई दिल्ली: रोहित शर्मा को हमने बरसों तक सलामी बल्लेबाज के तौर पर ओपनिंग करते देखा है, लेकिन बुधवार (7 दिसंबर) को वह नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. भारतीय टीम को उनकी जरूरत थी और उन्होंने अंगूठे की चोट के बावजूद बहादुरी दिखाते हुए अपनी टीम का साथ दिया. नंबर 9 पर […]