img-fluid

भाजपा जिला महामंत्री बनने पर सोनू बचवानी का स्वागत

June 08, 2026

  • व्यापारियों और युवाओं ने मंच लगाकर किया अभिनंदन

जबलपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री सोनू बचवानी के भाजपा जिला महामंत्री नियुक्त होने पर मालवीय चौक में युवाओं एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी एवं उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, व्यापारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।



  • इस दौरान उपस्थित जनों ने सोनू बचवानी को नवीन दायित्व की बधाई देते हुए पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा अमित सोनू बचवानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित संगठनात्मक कार्यों एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। युवाओं एवं व्यापारी वर्ग ने विश्वास व्यक्त किया कि सोनू बचवानी अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कोतवाली व्यापारी संघ से शैलेश जैन बंटी, दवा बाजार व्यापारी संघ से मोहित रामचंदानी, मालवी चौक व्यापारी संघ से अमन रोहरा, लॉर्डगंज व्यापारी संघ से अमित जैन शानू, मनीष जैन कल्लू, शुभांशु जैन, मेहुल जैन, ज़मा खान, मोहित चौरसिया, प्रमेश केसरवानी, राजा जैन, अमन रतन, आर्या साहू, अनमोल जैन, शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

    Share:

  • ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'

    Mon Jun 8 , 2026
    डेस्क: ईरान में भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी यात्रा सलाह (ट्रैवल एडवाइजरी) दोहराई है. दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा करने से बचें. दूतावास की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि इलाके में हाल की घटनाओं को देखते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved