बड़ी खबर मनोरंजन

साउथ के सुपरस्टार और DMDK founder विजयकांत का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

चेन्नई (Chennai)। साउथ के सुपरस्टार (South superstar) और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) फाउंडर (Desiya Murpokku Dravid Kazhagam (DMDK) founder) विजयकांत (Captain Vijaykant) का निधन (Passes Away) हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona report positive) आई थी। उन्होंने चेन्नई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल की भर्ती कराया गया था लेकिन, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए घर ले जाया गया है। पार्टी ने मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि वो कोरोना से पीड़ित थे और उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।


प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत, जिन्हें प्यार से कैप्टन के नाम से जाना जाता है, का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल प्रशासन ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। यहां गुरुवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। 71 वर्षीय अभिनेता से नेता बने विजयकांत को सर्दी और खांसी की गंभीर शिकायत थी।

अस्पताल ने किया कंफर्म
विजयकांत के निधन की खबर पार्टी ने कंफर्म की है। पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. पृथ्वी मोहनदास ने बताया कि विजयकांत को निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ उनका इलाज किया गया था। मेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत के बावजूद आज सुबह 28 दिसंबर 2023 को उनका निधन हो गया।

कुछ दिन पहले ही अस्पताल से लौटे थे घर
मीडिया रिपोर्ट है कि बीते 11 दिसंबर को वह सर्दी और खांसी के गंभीर लक्षणों से ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे थे। उस वक्त एमआईओटी अस्पताल ने 71 वर्षीय नेता विजयकांत के हेल्थ अपडेट पर बयान जारी करते हुए कहा था कि विजयकांत पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और घर लौट गए हैं।

2006 में ली राजनीतिक एंट्री
2006 के विधानसभा चुनावों में 8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ विधायक बने विजयकांत ने तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री ली थी। बाद में वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। उनके स्वास्थ्य के कारण पार्टी को भी नुकसान हुआ और राज्य में अपनी सत्ता खो दी। ‘कैप्टन’ विजयकांत का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों से चिंता का विषय बना हुआ था। वह हाल ही में राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं थे। उनकी पत्नी प्रेमलता पार्टी का कामकाज संभाल रही हैं।

Share:

Next Post

Research: देश में 90 लाख लोगों को अनुवांशिक बीमारियों का खतरा, वैज्ञानिकों ने जीनोम से लगाया पता

Thu Dec 28 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। जीनोम विज्ञान (Genome Science) के जरिये भारतीय वैज्ञानिकों (Indian scientists.) ने स्वस्थ लोगों में भविष्य की बीमारियों की पहचान (Identification of future diseases in healthy people) करने में सफलता हासिल की है। करीब एक हजार से ज्यादा लोगों के जीनोम अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया कि देश में 90 […]