भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सीएमओ की नाराजगी के बाद राज्यमंत्री पटेल के विशेष सहायक को हटाया

भोपाल। राज्य शासन ने पंचयात राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के विशेष सहायक वीेंरेंद्र पटेल को शिकायतों के चलते हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। रायसेन वेटरनरी हॉस्पिटल के डाक्टर बीएस गोर बने नए विशेष सहायक पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के विशेष सहायक वीरेंद्र पटेल को हटा दिया गया है। पटेल पर कामकाज में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। राज्य शासन ने उनके स्थान रायसेन उमरावगंज वेटरनरी हॉस्पिटल में डाक्टर बीएस गौर को मंत्री पटेल का विशेष सहायक बनाया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास पटेल की लगातार शिकायतें पहुँच रही थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराजग़ी व्यक्त की थी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को पटेल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दे चुका था। इसके बाद राज्य मंत्री पटेल ने मुख्मयंत्री से मिलकर वीरेंद्र को हटाने की मांग भी की थी। सामान्य प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम पटेल को हटाने का आदेश जारी किया। बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग भी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता में वापस आने के बाद मंत्रियों को हिदायत दी थी कि वे अपने स्टाफ में साफ छवि के अधिकारियों व कर्मचारियों को रखें।

Share:

Next Post

भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान: विभा पटेल

Sat Dec 19 , 2020
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता एवं पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने कहा है कि कोरोना काल में एक ओर जनता कई परेशानियों से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता परेशान है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल के बाद रसोई गैस और फास्टटैग के दाम बढ़ा दिए […]