भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Balaghat जिले में होगी विशेष भर्ती

  • मुख्यमंत्री ने कहा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए गांव वार बनाएं योजना
  • नक्सली उन्मूलन में लगे पुलिस जवानों को मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ऐलान किया है कि सरकार नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट (Balaghat) के लिए पुलिस एवं अन्य विभागों में भर्ती के लिए विशेष भर्ती कर सकती है। इस पर फिलहाल विचार चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सल (Naxal) गतिविधियों पर रोक लगाने में पुलिस (Police) के जवानों ने अच्छा काम किया है। नक्सल (Naxal)  उन्मूलन में जान की बाजी लगाने वाले जवानों को आउट ऑफ टर्न (Out of Turn) पदोन्नति दी जा रही है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट (Balaghat) जिले के विकास एवं नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विकासखंडवार अलग-अलग कार्य-योजना तैयार की जाए। जिससे विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ हो सकें। नक्सल प्रभावित विकासखंडों के ग्रामों में सड़क सम्पर्क, सिंचाई एवं रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाये। पात्र लोगों को प्राथमिकता से वन अधिकार के पट्टे दिये जायें। प्रदेश सरकार बालाघाट (Balaghat) जिले के विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Chouhan) ने बालाघाट में जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साहस का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों (Police Officers and Employees) का सम्मान भी किया।

बिना निवेश के विकास नहीं हो सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना निवेश के रोजगार एवं विकास नहीं हो सकता है। उद्योगों में निवेश होगा तो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। बालाघाट जिले में प्राकृतिक रूप से वन एवं खनिज संपदा भरपूर मात्रा में उपलब्ध है और यहाँ पर इतना अधिक धान उत्पादन होता है कि गोदाम कम पड़ जाते हैं। जिले में एथेनॉल आधारित उद्योग लगेंगे तो धान को रखने के लिए गोदाम की समस्या का भी समाधान करने में मदद मिलेगी और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

51 पुलिस अधिकारी एवं जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस जवानों के अदम्य साहस एवं शौर्य से देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हैं। हमारे पुलिस जवान जान हथेली पर रखकर आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। इन वीरों के होते हुए दुनिया की कोई भी ताकत हमारे देश-प्रदेश की तरफ आँख उठा कर नहीं देख सकता। मुख्यमंत्री ने नक्सल दमन गतिविधियों में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले बालाघाट जिलें के 24 तथा मंडला जिलें के 27 पुलिस अधिकारी एवं जवानों के कंधो पर सितारे एवं बाहों पर फीता लगाकर आउट ऑफ द टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सब होली, दिवाली, ईद मनाते हैं तब पुलिस के जवान वीर सपूत सजग होकर हमारी सुरक्षा करते हैं। इन विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ निछावर करने वाले जवानों पर प्रदेश की जनता को गर्व हैं।

Share:

Next Post

कालाबाजारी रोकने किसानों को e-voucher से मिलेगा यूरिया

Mon Aug 30 , 2021
प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ जिलों में शुरू होगी योजना भोपाल। खाद की कालाबाजारी (Black Marketing) रोकने के लिए सरकार डिजिटल प्रणाली (Digital System) को अब और मजबूत करने जा रही है। अब किसानों को खाद खरीदने से पहले विक्रेता को डिजिटल वाउचर (Digital Voucher) दिखाना होगा। यह वाउचर पंजीकृत किसान को उसके […]