इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कांग्रेस की नई पार्षद मिश्रा के भाजपा में जाने की अटकले, भाजपा नेताओं के संपर्क में

इंदौर। कोर्ट के आदेश के बाद नवनियुक्त पार्षद नंदिनी मिश्रा और उनके पति आशीष मिश्रा उर्फ पिंटू के कांग्रेस छोडऩे की अटकलें कल चलीं। बताया जा रहा है कि मिश्रा दो नंबरी नेताओं के संपर्क में हैं और वे आने वाले दिनों में कोई फैसला ले सकते हैं। हालांकि मिश्रा ने इस बात को नकार दिया है। वार्ड क्रमांक 44 में भाजपा पार्षद निशा देवलिया का निर्वाचन शून्य घोषित होने के बाद कांग्रेस की नंदिनी मिश्रा को पार्षद घोषित कर दिया गया है और उन्हें निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। इसके बाद अब वे नगर निगम में शपथ का इंतजार कर रही हैं।


इस बीच कल खबर उड़ी कि आशीष उर्फ पिंटू मिश्रा कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए 2 नंबर विधानसभा के कुछ बड़े नेताओं से संपर्क भी किया और भाजपा में आने को लेकर बात की है। पिंटू खुद कांग्रेस में पदाधिकारी रहे हैं और लंबे समय से कांग्रेस में हैं। वैसे कांग्रेस के नेताओं तक भी ये बात पहुंच चुकी है कि पिंटू दलबदल का मन बना रहे हैं। मिश्रा से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है। यह सब अफवाहें चल रही हैं। रही बात नेताओं से संपर्क की तो विधायक रमेश मेंदोला से मेरे संबंध हैं। चर्चा चलती रहती है। वे तो मेरे जन्मदिन पर भी मेरे यहां आए थे।

Share:

Next Post

RCB फैंस के लिए खुशखबरी, IPL से पहले हुई विराट कोहली की वापसी; जल्द कैंप में होंगे शामिल

Sun Mar 17 , 2024
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भारत वापसी हो गई है। पिछले दो महीने से वह अपने परिवार के साथ लंदन में थे। हाल ही में विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। दोनों एक बार फिर माता-पिता बने। आईपीए 2024 से […]