इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कांग्रेस में फेरबदल की अटकलें, दोनों अध्यक्षों की हो सकती है रवानगी

मौजूदा अध्यक्ष विधानसभा चुनाव लडऩे का बना रहे हैं विचार

इन्दौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi’s Bharat Jodo tour) निपटने के बाद अब कांग्रेस (Congress) में फेरबदल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिलाध्यक्षों में भी फेरबदल होना है। इंदौर के दोनों अध्यक्षों के मामले में भी कहा जा रहा है कि दोनों की रवानगी हो सकती है और इनके स्थान पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाना है।


कल भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी और प्रदेश के सभी बड़े नेता वापस लौट आएंगे। राहुल गांधी ने यात्रा के माध्यम से जिस तरह से लोगों को जोडऩे और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है, उससे अब माना जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश और जिलों के संगठन में आमूलचूल परिवर्तन होगा। कई जिलों के अध्यक्षों के नाम भी इस सूची में हैं और प्रदेश स्तर पर भी बदलाव किया जाना है। इंदौर जिले और शहर के अध्यक्षों के नाम भी इसमें शामिल हैं। जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल दोनों ही चुनाव लडऩे के मूड में हैं, लेकिन दोनों ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। बाकलीवाल की नजर 3 और 5 नंबर सीट पर है तो यादव राऊ या देपालपुर की ओर देख रहे हैं। सूत्रों द्वारा कहा जा रहा है कि इनमें से एक को टिकट दिया जा सकता है।

Share:

Next Post

एसबीआई की फर्जी वेबसाइट बनाकर एक सप्ताह में आधा दर्जन से लाखों की ठगी

Sat Dec 3 , 2022
इंदौर। शहर में अब एसबीआई (SBI) की फर्जी वेबसाइट (fake website) बनाकर लोगों को लिंक भेजकर ठगी (fraud) की जा रही है। क्राइम ब्रांच (crime branch) के पास एक सप्ताह में ऐसी आधा दर्जन शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें लोगों को लाखों का चूना लगाया गया है। साइबर ठगोंं ने अब गुगल पर कई फर्जी वेबसाइट […]