आचंलिक

भोपाल महाकुंभ में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश ब्राह्मण समाज का जंबूरी मैदान पर जंगी प्रदर्शन

  • लाखों ब्रह्म जन हुए शामिल-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया

उज्जैन। मध्य प्रदेश ब्राह्मण समाज द्वारा भोपाल में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में उज्जैन से भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन के पदाधिकारी शामिल हुए तथा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. निर्भय निर्दोष पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुनील मिश्रा, प्रदेश महासचिव राम लखन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल तिवारी, पं. अभिजीत दुबे, देवाशीष शास्त्री, अनिल मंडलोई, सतीश शर्मा, चंद्रेश पुरोहित सहित अनेक साथियों के साथ उपस्थित थे। महाकुंभ में आशीर्वाद दाता के रूप में द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज मौजूद रहे।


उन्होंने कहा कि ब्राह्मण शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञाता है समय आ गया है जब हम अपने अधिकारों के लिए लड़ें, इसके लिए संगठित होकर रहना होगा। मंच पर भाजपा और कांग्रेस के नेता भी उपस्थित थे। ब्राह्मणों की प्रमुख मांग 14 फीसदी आबादी के मुताबिक आरक्षण मिले। सामान्य वर्ग की सीटों पर ओबीसी कैंडिडेट के बजाय सामान्य को टिकट मिले, परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश हो और मठ मंदिर के पुजारियों का मानेदय 10 हजार प्रतिमाह करने के साथ ही दान का 50 फीसदी हिस्सा पुजारियों को दिया जाए। ब्राह्मण अत्याचार निवारण एक्ट बनाने सहित ब्राह्मण समाज द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आयोजन किया गया था।

Share:

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हजारों पौधे लगाए, संरक्षण की शपथ ली

Tue Jun 6 , 2023
कल दिनभर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए कांग्रेस नेता विवेक यादव ने कपड़े की थैलियाँ बाँटी उज्जैन। शहर में कल विश्व पर्यावरण दिवस अनेक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर मनाया गया और हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए तथा इनके संरक्षण की शपथ ली गई। विक्रम विश्वविद्यालय सहित माधव कॉलेज में संगोष्ठी के आयोजन हुए […]