जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

मधुमेह के रोगियों के लिए औषधि समान है स्‍टीविया, ऐसे करें सेवन


डायबिटीज यानी मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है जो आजकल सामान्य बीमारी बन गई है। दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ की मानें तो 2045 तक मरीजों की संख्या 62 करोड़ तक पहुंच सकती है।

भारत में तकरीबन 8 करोड़ मरीज हैं। इसके लिए भारत को मधुमेह की राजधानी कहा जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, अनुचित आहार और गलत खानपान की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं, जिनमें एक रोग डायबिटीज है।

यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। वहीं, अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। इसके लिए दवा के साथ परहेज की जरूरत पड़ती है। वहीं, खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो स्टीविया का सेवन कर सकते हैं।

कई शोध में खुलासा हो चुका है कि स्टीविया डायबिटीज रोग के लिए रामबाण दवा है। आइए जानते हैं कि स्टीविया क्या है और कैसे सेवन करें-

स्टीविया क्या है
दुनियाभर के कई देशों में स्टीविया का इस्तेमाल नेचुरल मिठास के लिए किया जाता है। इसे कई स्टीविया संयंत्र के नाम से भी जाना जाता है। लोग सामान्य बोलचाल में इसे मीठी पत्ती भी कहते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। 2011 की एक शोध के अनुसार, स्टीविया में एंटी-डायबिटीक के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें क्षति बीटा सेल्स को पुन: सशक्त करने के भी गुण पाए जाते हैं। बल्ड शुगर को कंट्रोल करने के लिए स्टीविया बहुत ही लाभदायक होता है।

ऐसे करें सेवन
विशेषज्ञों की मानें तो स्टीविया के पाउडर का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास पानी अथवा दूध में आधा ग्राम स्टीविया मिलाकर सेवन करें। यह ब्लड में शुगर की मात्रा बढऩे नहीं देता है। साथ ही चीनी से 20 गुणा ज्यादा मिठास देता है। अन्य कई बीमारियों को यह जड़ से मिटाने में सक्षम है।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं प्प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share:

Next Post

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंच पर पीछे कुर्सी मिलने से नाराज हुईं, कार्यक्रम छोड़कर चली गईं

Sat Dec 26 , 2020
भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंच पर पीछे कुर्सी मिलने से इतनी नाराज हुईं कि कार्यक्रम ही छोड़कर चली गईं. दरअसल, भोपाल में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधानसभा के प्रोटेम […]