मध्‍यप्रदेश

अजब MP का गजब मामला! टावर पर चढ़ी दो बच्चों की मां, कहा- प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) के मगरौनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पनघटा गांव (Panghata Village) में एक शादीशुदा महिला (Married woman) टावर पर चढ़ गई। महिला ने टावर पर चढ़कर अनोखी मांग रख डाली कि उसके प्रेमी को बुलाया जाए। महिला के टावर पर चढ़ने के बाद यह ड्रामा शुरू होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश दी। महिला अपने प्रेमी को बुलाने पर अड़ी रही। करीब साढ़े तीन घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। महिला के टावर पर चढ़ने के बाद सूचना मिलने पर पुलिस सहित प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में नौ सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची थी।

बताया जाता है कि पनघटा गांव में महिला मधु मंगलवार सुबह सात बजे पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नरवर थाना प्रभारी दीपक शर्मा और नायब तहसीलदार विजय शर्मा मौके पर पहुंचे। यह महिला लगातार जितेंद्र नाम के व्यक्ति को बुलाने की मांग करने लगी। इस दौरान मगरौनी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा ने महिला को फोन किया और नीचे आने की समझाइश दी, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। तहसीलदार ने भी उसे समाझाया। महिला के न मानने पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। इस दौरान महिला टावर से नीचे न गिर जाए, इसलिए जाल आदि लगाने का काम भी किया गया। लेकिन बाद में महिला समझाइश के बाद करीब 10:30 बजे नीचे उतर आई।


पुलिस ने बताया कि पनघटा गांव की रहने वाली महिला शादीशुदा है। वह अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ रहना चाहती है। उसकी शादी खनियाधाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति से झगड़े के बाद कई महीनों से वह मायके पनघटा में ही रह रही थी। महिला चाहती है कि पति उसके बड़े बेटे को रख ले और छोटा बेटा उसे दे दे। वह अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ रहना चाहती है। इस बात को लिखित में लेकर ही वह नीचे आने को राजी हुई। पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी दस साल पहले खनियाधाना क्षेत्र में आने वाले गांव मुहारी में रहने वाले युवक कल्याण से हुई थी। वह शराब पीने का आदी है और किन्नर के यहां ढोल बजाने का काम करता है। विवाद के बाद में महिला की मारपीट करता है। महिला अपने पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी, तभी उसकी नजदीकी मगरौनी गांव के जितेन्द्र परिहार से हो गई। महिला के मां ने जितेंद्र परिहार पर कई आरोप लगाए हैं। महिला की मां ने बताया कि जितेन्द्र उनके पड़ोस में रहता है और उसकी पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया है। जितेन्द्र ने धोखे से हमारी जमीन बिकवा दी और उसकी बेटी को उसके पति से दूर कर दिया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Share:

Next Post

PM किसान योजना की 14वीं किस्त का हुआ ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे पैसे

Tue Jul 18 , 2023
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त जारी करने की ऑफिशियल सूचना जारी कर दिया गया है. जिसमें 28 जुलाई को 14वीं किस्त मिल सकता है. इसके लिए किसानों के पास केवल 11 दिन का समय बचा है. इस बीच अगर आपका कोई डॉक्यूमेंट अधूरा है तो […]