img-fluid

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को लेकर हुआ छात्र संवाद

September 18, 2026

  • पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

उज्जैन। इंदौर में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उज्जैन में गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। गत दिवस आगर रोड स्थित गुरु सांदीपनि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कॉलेज में छात्र संवाद का आयोजन किया गया।



  • पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण छात्र संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल बिट्टू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, अनिल गोस्वामी, बौद्ध, हेमंत सिंह, शक्ति सिंह ठाकुर, अभिषेक लाला और अर्पित यादव उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने उपस्थित छात्रों से संवाद कर उन्हें इंदौर में होने वाले आगामी बड़े आयोजन के लिए प्रेरित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छात्र संवाद कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ल ने किया। कार्यक्रम की जानकारी ललित मीणा ने दी।

    Share:

  • रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडर पास निकलेगा..लागत 92 करोड़

    Fri Sep 18 , 2026
    महाकाल लोक के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य उज्जैन। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हरिफाटक से सीधे महाकाल लोक तक पहुँचाने के अंडरग्राउंड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसे अप्रैल 27 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस काम रेलवे ट्रैक के नीचे निर्माण सबसे बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved