img-fluid

सेज यूनिवर्सिटी होस्टल में छात्र ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

May 02, 2026

इंदौर। रात को तेजाजी नगर इलाके स्थित एक होस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे पढक़र प्रतीत हो रहा है कि प्रेम प्रसंग में चल रही अनबन के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर छात्र के लखनऊ में रहने वाले परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि सेज यूनिवर्सिटी के होस्टल में रहने वाले 21 साल के उत्कर्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। उत्कर्ष मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला था। यहां रहकर बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ उसके दो रूम पार्टनर छात्र भी रहते थे। वे डिनर करने के बाद जैसे ही कमरे पर पहुंचे, मगर उत्कर्ष दरवाजा नहीं खोल रहा था। उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो उत्कर्ष फंदे पर लटका दिखा। उन्होंने दरवाजा खोला और उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


  • मौके पर उत्कर्ष द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट जब्त हुआ है, जिसमें एक युवती से प्रेम प्रसंग का जिक्र किया हुआ है। उसने लिखा कि वह निराश है। 15 तारीख को तुम मेरे साथ घूमने जाने वाली थीं, लेकिन किसी और के साथ घूमने चली गईं। इसके अलावा भी उसने कई बातें लिखी हैं। उधर, यह बात सामने आ रही है कि बीते दिनों भी उसने एक नोट लिखा था, जिसमें आत्महत्या करने का जिक्र किया था। पुलिस उत्कर्ष के मोबाइल की भी जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है।

    पांच दिन पहले आए किराएदार ने फांसी लगाई
    पाचं दिन पहले मकान किराए से लेने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हीरानगर पुलिस ने बताया कि खातीपुरा में रहने वाले 33 साल के राजू पिता अजय चौहान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह खातीपुरा में रहने वाले आशीष के घर पांच दिन पहले ही किराए से रहने के लिए आया था। बीते कुछ दिनों से राजू नजर नहीं आ रहा था। उसके कमरे में से बदबू आ रही थी। दरवाजा तोडक़र देखा तो वह फांसी पर लटका मिला। उसका शव डीकम्पोज्ड हो चुका था। राजू ने यह कदम क्यों उठाया यह साफ नहीं हुआ है।

    Share:

  • APP से BJP में आए संदीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पंजाब में गैर जमानती धाराओं में दो केस दर्ज, पुलिस घर पहुंची तो गाड़ी में बैठकर निकले

    Sat May 2 , 2026
    चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद (MP) संदीप पाठक (Sandeep Pathak) की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब (Punjab ) के अलग-अलग जिलों में दो केस (two cases) दर्ज हुए हैं। उन पर गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। पंजाब पुलिस पाठक को गिरफ्तारी करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved