आचंलिक

छात्र छात्राओं ने वंदेमातरम, राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का किया गायन

  • नगर पालिका में प्रति सोमवार होगा वंदे मातरम

सीहोर। सोमवार नगर पालिका परिषद में नगरपालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर के नेतृत्व में नगर पालिका के मु य अधिकारी योगेन्द्र सिंह पटेल की उपस्थिति में वंदे मातरम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी अनिल पालीवाल एवं सदस्यगण अनेक जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक पार्षदगण अनेक कालेज और स्कूल के छात्र छात्राऐं उपस्थित थे। सर्वप्रभम भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद संगीतिका संगीत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने वंदेमातरम, राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का गायन किया।


इन्होंने माना आभार
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने नगरवासियो से शहर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने संपूर्ण उर्जा के साथ काम करने की पे्ररणा दी एवं नागरिको की समस्या के शीघ्र निराकरण एवं उचित सलाह देने के निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान ने किया एवं आभार कमलेश राठौर पार्षद ने माना। नगर पालिका द्वारा प्रत्येक सोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा क्षेत्रवासी मौजूद थे। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सामूहिकता की भावना जगाने और काम के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए लिए पालिका नई पहल शुरू की है। सभी को राष्ट्रगीत गाना होगा। इससे सभी पार्षद, क्षेत्रवासी, पालिका के अधिकारी और कर्मचारी का कहना है कि प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे पालिका में होने वाले राष्ट्रगीत से राष्ट्र की समझ और राष्ट्र प्रेम का विकास होगा।

Share:

Next Post

बेतवा रिपटा का घाट पर लगा कार्तिक पूर्णिमा पर मेला, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue Nov 8 , 2022
गंजबासौदा। बेतवा रिपटा घाट पर बैकुंठी चौहदस एंव कार्तिक पूर्णिमा के अबसर पर मेले का आयोजन हुआ इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई एंव पूजन अर्चन कर दीपदान किए। आयोजित मेले में बच्चों के खेल खिलौने से लेकर खाने-पीने की सामग्री के स्टाल लगे हुए थे। दिनभर मेले का लुफ्त उठाने […]