भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सुधीर दंडोतिया न्यूज़-24 के एमपी हेड नवीन सिंह की आईबीसी-24 में वापसी

सफऱ में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में तुम भी, निकल सको तो चलो।

आइये जनाब आज आपको उन सहाफियों (पत्रकारों) के बारे में बताएं जिन्होंने अपने ठिकाने बदल लिए हैं। पेले जि़क्रे खैर करेंगे सुधीर दंडोतिया साब का। भाई ने हाल ही में आईबीसी 24 न्यूज़ चैनल से खुद को समेट लिया और अब न्यूज़ 24 चैनल में एमपी हेड या रेजिडेंट एडिटर के ओहदे पे आमद दे दी है। एमसीयू के प्रोड्क्ट सुधीर भाई तजरबेकर सहाफी हैं। इंन्ने अपने करियर की इब्तिदा दिल्ली में अनिरुद्ध बहल की कोबरा पोस्ट से की। इन्हें बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव जर्नालिस्ट माना जाता है। सुधीर ने नर्मदा खनन और चंबल इलाके में जानवरों की फिरौती पे जानदार एक्सवलूसिव खबरें कर तहलका मचा दिया था। इन्होंने दिल्ली में 6 बरस सहाफत (पत्रकारिता) करी। वहां आप ज़ी- स्पोर्टस और न्यूज़ एक्सप्रेस में रहे। इंन्ने साधना न्यूज़ में भी अपने हुनर कस मुज़ाहिरा किया। उधर भन्नाट सहाफी (पत्रकार) नवीन सिंह की आईबीसी-24 में वापसी हो गई है। सिंह साब प्रवीण दुबे के अनाम न्यूज़ चैनल में चले गए थे। नवीन ज़ी-न्यूज़ में भी रह चुके हैं। इन्हें अपनी पोलिटिकल खबरों और प्रोफेशनल तेज़ी के लिए जाना जाता है। नवीन ने अपने काम से और हर बीट में बेहतरीन खबरें कर अपनी अलग पहचान बनाई है। नवीन के संपर्क सूत्र भी गज़़ब के हैं। नवीन भी एमसीयू के प्रोडक्ट हैं। एक और सहाफी शाश्वत सुधीर शर्मा ने दैनिक भास्कर डिजिटल के नोएडा आफिस को ज्वाईन किया है। शाश्वत बाबू वहां डिप्टी न्यूज़ एडिटर के ओहदे पर आए हैं।

Share:

Next Post

दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri May 5 , 2023
भोपाल। ग्वालियर के माधवगंज इलाके में महिला की दुष्कर्म कर हत्या के मामले में मप्र महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। ग्वालियर समेत मप्र के किसी भी जिले में महिलाएं, युवतियां सुरक्षित नहीं है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा […]