बड़ी खबर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली सुखविंदर सिंह सुक्खू ने


शिमला । शिमला के रिज ग्राउंड में (In Ridge Ground, Shimla) 11 दिसम्बर 2022 को (On 11 December 2022) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (Governor of Himachal Pradesh) राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की (As Chief Minister of Himachal Pradesh) शपथ दिलाई (Sworn in) । इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, हिमाचल की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कई वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता मौजूद थे।


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है। हिमाचल प्रदेश में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश की कमान सौंपने का फैसला किया। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था, “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार राज्य में बदलाव लाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। हमें प्रदेश के विकास के लिए काम करना है।”

हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “जब मैं शिमला में कॉलेज का अध्यक्ष बना था, तब मेरे साथ घर बहुत लोग आते थे। सभी के लिए मेरी मां खाना बनाती थी। मां के आशीर्वाद से ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की नाराजगी को लेकर सवाल का जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि कोई ऐसी नाराजगी नहीं है।


शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को आमंत्रित करते हुए मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं,जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना,यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं।

Share:

Next Post

Elon Musk ने Twitter कर्मचारियों को चेताया, ऐसा किया तो कंपनी ठोकेगी केस

Sun Dec 11 , 2022
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter के नए बॉस Elon Musk को लीक पसंद नहीं है. इसलिए उन्होंने कर्मचारियों को मीडिया में कंपनी की कोई भी गोपनीय जानकारी लीक करने पर केस दायर करने का अल्टीमेटम दिया है. मस्क ने मांग की है कि कर्मचारी एक प्लेज यानी शपथ पत्र पर साइन करें, जो बताएगा कि […]