मनोरंजन

Suniel Shetty ने बताई बॉलीवुड फिल्मों के न चलने की वजह, बोले- लोग कूड़े के लिए खर्च नहीं करेंगे

मुंबई। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने उनसे ‘बायकॉट ट्रेंड’ से छुटकारा दिलाने में मदद की गुजारिश की थी। इसके बाद से एक्टर चर्चा में हैं। सुनील शेट्टी 90 के दशक के लोकप्रिय एक्टर रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्मों की असफलता पर बात की और इसकी वजह भी बताई। सुनील शेट्टी का मानना है कि आज के दौर में दर्शक फिल्मों के नाम पर कचरे के लिए भुगतान करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई दिलचस्प बातें कहीं।

बोले- ‘मैंने गलतियां की हैं’
हाल ही में एक मीडिया संस्थान से हुई बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि दर्शक अब कूड़े के लिए भुगतान नहीं करना चाहते और यही वजह है कि बॉलीवुड इस दौर से गुजर रहा है। सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके बच्चे पूछते हैं कि उन्होंने फिल्में करना बंद क्यों कर दिया? इस पर उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्होंने काफी गलतियां की हैं और दर्शक अब उस कचरे के लिए भुगतान करने के लिए तैयार नहीं हैं, जो वह दे रहे थे।


बॉलीवुड में आए अंतर पर की बात
इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि बॉलीवुड को यह समझने की जरूरत है कि अर्थशास्त्र कैसे काम करता है। मेकर्स फिल्म को बेहतर बनाने के लिए सेलेब्रिटी की फीस पर बजट के आधे से ज्यादा खर्च करने को तैयार नहीं हैं। सुनील शेट्टी ने बातचीत के दौरान 90 के दशक और वर्तमान हालातों के बीच के सबसे बड़े अंतर का खुलासा किया। सुनील शेट्टी ने कहा कि पहले सितारों को इस तरह से जज नहीं किया जाता था, जैसे कि आज के दौर में किया जाता है।

‘हेरा फेरी 3’ में आएंगे नजर
सुनील शेट्टी ने यह भी खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म ‘आरजू’ बंद हो गई थी। लेकिन, एक्शन में अच्छे होने के कारण उन्होंने दूसरी फिल्में साइन कीं। अगर आज ऐसा होता तो वह बर्बाद हो जाते। सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रिया होती। बता दें कि सुनील शेट्टी आखिरी बार वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ में नजर आए। इसमें उन्होंने विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जल्द ही वह ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएंगे।

Share:

Next Post

शादी में फिजूलखर्ची देख फूटा पाकिस्तानी एक्टर का गुस्सा, बोले- ये वही मुल्क है जहां...

Thu Jan 12 , 2023
डेस्क। शादी-ब्याह में अक्सर लोग शानो शौकत दिखाने की चाह में पानी की तरह पैसा बहाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में देखा गया। यहां एक शादी में खूब फिजूलखर्ची हुई। इसे देखकर पाकिस्तान के मशहूर एक्टर समी खान का दिल टूट गया है। वह इस बात से बेहद खफा […]