ज़रा हटके देश

भारत के इस गांव में होता है सबसे पहले सूर्योदय, जानिये इस ख़ूबसूरत जगह के बारे में

डोंग। अगर आपको प्रकृति के रूप में भगवान् का प्यार देखना है, तो सूर्योदय के दर्शन करें। सच में दिन की शुरुआत अगर धरती पर पड़ने वाली किरणों से हो, तो पूरा दिन स्वस्थ और ताजगी (healthy and fresh) बना रहता है, इसलिए सुबह जल्दी उठ कर सैर करने की सलाह दी जाती है। यह तो सब लोग जानते हैं कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश में होता है। लेकिन इस बात से बहुत कम लोग परिचित होंगे कि अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में वह कौन सी जगह है, जहां पर भारत में सबसे पहले सूर्य की किरण (First sunrise place in India) पड़ती है।

भारत के अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में सूरज सबसे पहले निकलता है। इस राज्य की जमीन पर सबसे पहले सूरज की किरणे गिरती हैं। अब आप जानना चाहते होंगे की अरुणांचल प्रदेश के किस जगह पर सूर्य सबसे पहले दिखाई देता है। तो आपको बता दे की उस जगह का नाम डोंग वैली की वेदांग घाटी (Vedang Valley of Dong Valley) है। यह भारत, चीन और म्यांमार (India, China and Myanmar) के ट्राइजंक्शन पर बसा अरुणाचल प्रदेश का छोटा सा गांव है। इसे आप पूर्वोत्तर छोर पर बसा भारत का पहला गांव भी कह सकते हैं। भारत के इसी गांव में सूर्य की सबसे पहली किरण (First sunrise place in India) पड़ती हैं।


नए साल पर देश भर के टूरिस्ट यहाँ सूरज की पहली किरण देखने पहुंचते हैं। दिल्ली में जब दोपहर के चार बजते हैं, तो वो वक्त यहाँ रात का है। यहाँ सूरज निकलने से पहले रात 3 बजे से ही उसकी लालिमा दिखने लगती है। यहां शाम का हाल भी करीब-करीब एक सा है। डोंग में आप साल में किसी भी महीने में आ सकते हैं। लेकिन भ्रमण का आदर्श समय अप्रैल से अक्टूबर के मध्य का है। सुबह के 3 बजे जब दिल्ली-मुंबई समेत देश के अधिकांश भागों के लोग गहरी नींद में सो रहे होते हैं। तब इस डोंग गांव (Dong Valley) में सूर्य की पहली किरण पड़ती है और सुबह 4 बजे तक पूरी तरह उजाला हो जाता है।

डोंग गांव में करीब 12 घंटे का दिन होता है। शाम 4 बजे जब देश के बाकी हिस्सों के लोग चाय की तैयारी कर रहे होते हैं, तब तक इस गांव में रात हो जाती है। साथ ही लोग रात का खाना बनाने और सोने की तैयारी में लग जाते हैं। डोंग गांव प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। वह लगभग 1240 मीटर की ऊंचाई पर है। यह गांव लोहित नदी और सती नदी के जंक्शन पर बसा है। इस गांव में भारत की सीमाएं चीन और म्यांमार से मिलती हैं। इस गांव की आबादी मुश्किल से 35 लोगों की है।

यह गांव 1999 में प्रकाश में आया था। उससे पहले तक माना जाता था कि भारत में सूर्य की पहली किरण अंडमान के कटचल टापू (Katchal Islands of Andaman) पर पड़ती हैं। बाद में पता चला कि अंडमान नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश के डोंग गांव (Dong Valley) में सबसे पहले सूर्योदय होता है। इसके बाद यहां पर पर्यटकों, नेचर लवर और रोमांच को पसंद करने वाले लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

Share:

Next Post

UIDAI ने जारी की नई सर्विस, अब इस प्रकार होगा आधार अपडेट, जाने विस्तार से

Thu Feb 24 , 2022
नई दिल्ली। भारत में आधार कार्ड सिर्फ पहचान का प्रमाण पत्र ही नहीं बल्कि कई सरकारी और गैर-सरकारी बेनेफिट्स (non-government benefits) के लिए अनिवार्य दस्तावेज भी है। हमारा आधार कार्ड यूनिक डॉक्यूमेंट है, क्योंकि इसमें जरूरी जानकारी मौजूद होती है। बच्चों के एडमिशन से लेकर सरकारी फॉर्म भरने (government form filling) तक आधार कार्ड (Aadhaar […]