आचंलिक

पुलिस अधीक्षक ने बिरलाग्राम थाने पर अचानक पहुँच रिकार्ड चेक किया

नागदा। एसपी सचिन शर्मा शनिवार दोपहर अचानक बिरलाग्राम थाने पहुंचे। एसपी के दौरे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के दौरे से सीएसपी पिंटुकुमार बघेल भी अनभिज्ञ थे। जैसे ही उन्हें एसपी के आने की सूचना मिली वे भी तत्काल बिरलाग्राम थाने पहुंचे।


उज्जैन पोस्टिंग के बाद एसपी का यह पहला दौरा था। लगभग एक घंटा एसपी बिरलाग्राम थाने पर रहे। उन्होंने थाने का रिकॉर्ड चेक किया तथा मेंटेनेंस, शस्त्रागार तथा केस डायरियों पर आईओ से चर्चा की। एसपी शाम 4.30 बजे मीडिया से चर्चा किए बिना उज्जैन की ओर रवाना हो गए।

Share:

Next Post

रात्रि ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से आरक्षक का निधन

Sun Apr 30 , 2023
नलखेड़ा। स्थानीय पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई। उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार आरक्षक बाबूलाल वर्मा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चौक बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी रात 2 बजे के करीब […]