img-fluid

इंदौर के चंदन नगर में मजदूर की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, चूहों ने कुतरा

April 16, 2026

इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये रही कि इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब गली में खेल रहे बच्चे गेंद लेने उसके घर के अंदर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले छगन नाम के व्यक्ति का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालात में मिला। बताया जा रहा है कि शाम के समय कुछ बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान उनकी गेंद छगन के घर के अंदर चली गई। जब बच्चे गेंद लेने घर के भीतर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि छगन का शव अंदर पड़ा हुआ है। शव की हालत बेहद खराब थी और उसे चूहों द्वारा कुतरा गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

    घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा।मृतक के तीन बेटे है उनकी शादी हो गईं है तीनो मजदूरी करते है मृतक काफ़ी समय से बच्चो से अलग अकेला रहता था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    Share:

  • MP के कर्मचारियों को राहत, छठे वेतनमान वाले 40 हजार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा

    Thu Apr 16 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने राज्य (State) के कर्मचारियों (Employees) को बड़ी राहत दी है। छठे वेतनमान के तहत आने वाले करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2025 से मिलेगा इस फैसले से कर्मचारियों की मासिक आय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved