बड़ी खबर राजनीति

स्वामी प्रसाद मौर्य ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- बैलेट पेपर पर सपा जीती

गोरखपुर। यूपी चुनाव 2022 को पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद भाजपा दोबारा सत्ता में आ गई है। वहीं सपा के नेता अब ईवीएम को दोष दे रहे हैं। कुशीनगर(kushinagar) जिले के फाजिलनगर विधानसभा (Fazilnagar Assembly) सीट से हारने वाले सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ट्वीट कर ईवीएम और भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा कि बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।

बता दें कि योगी सरकार (Yogi Sarkar) में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद ने सियासी रणनीति के तहत चुनाव से ठीक पहले न सिर्फ पार्टी बदली, बल्कि अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव मैदान में उतरे। यहां उन्हें भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने पराजित किया।

स्वामी ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। वो 2007 से 2022 तक कुशीनगर जिले के अपने पारंपरिक सीट पडरौना से विधायक रहे हैं। 2016 में भाजपा में आने से पहले वो बसपा के साथ थे।


स्वामी की हार में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी का बागी होना मुख्य वजह माना जा रहा है। स्वामी के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने वाले कई नेताओं को टिकट तो दिया गया, लेकिन नामांकन के बाद उन्हें मैदान से वापस होना पड़ा।

फाजिलनगर विधानसभा सीट पर मिले मतदान
भाजपा- सुरेंद्र कुशवाहा- 1,03,313
सपा- स्वामी प्रसाद मौर्य- 62,894
बसपा- मुहम्मद इलियास अंसारी- 26,495
मतदाताओं की संख्या- 3,98,835

Share:

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, अब 12 साल से ऊपर के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

Mon Mar 14 , 2022
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वेक्सीनेशन अभियान (Corona Vaccination) चलाया जा रहा है. इस बीच 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. वहीं, 60 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए ‘प्रिकॉशन डोज’ […]