जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

पत्नी पर जोर आजमाइश करता है ताइक्वांडो खिलाड़ी

  • गढ़ा थाने पहुंचकर ताइक्वांडो संघ सचिव विवेक सिंह पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर। ताइक्वांडो के खिलाड़ी विवेक सिंह और ताइक्वांडो संघ के सचिव की पत्नी ने गढ़ा थाना पहुंचकर पति, सास एवं ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता बहू अर्चना सिंह ने बताया कि उनके पति विवेक सिंह ताइक्वांडो संघ में सचिव हैं। साथ ही उनका एक कैफे भी चलता है। बुरी आदतों के चलते उन पर काफी कर्ज हो गया था। जिसको चुकता करने के लिए वह अपनी पत्नी से मायके वालों से दहेज मंगवाने को लेकर लगातार दबाव बना रहा था, जिसमें उसके माता.पिता भी सहयोग कर रहे थे। वही विगत दो दिन पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति विवेक द्वारा की जा रही मारपीट में उसके साथ ससुर ने भी भरपूर सहयोग किया था। जिसके बाद वह गढ़ा थाने पहुंची थी, लेकिन गढ़ा पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं थी। जिसके बाद महिला ने एसपी हेल्पलाइन में मदद मांगी और एसपी हेल्पलाइन द्वारा महिला को सुरक्षा मुहैया कराते हुए उसके अनुसार मामला गढा थाने दर्ज किया गया। वही अर्चना को उसके माता पिता के हवाले कर दिया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दबाव मेंं काम कर रही गढ़ा पुलिस
दहेज प्रताडऩा से त्रस्त ताइक्वांडो खिलाड़ी विवेक सिंह की पत्नी ने पुलिस पर भी दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पति भोपाल में किसी प्रभावी व्यक्ति के संपर्क में है, जिसके चलते उसकी शिकायत पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि एसपी हेल्पलाइन के माध्यम से उसकी शिकायत तो दर्ज की गई लेकिन बयान दर्ज करवाने के नाम पर विगत 1 सप्ताह से उसे भटकाया जा रहा है।
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं उनके द्वारा जो आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए गए हैं उनकी जांच की जा रही है।
राकेश तिवारी, थाना प्रभारी गढा

Share:

Next Post

शहपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में आवारा श्वानों का आतंक

Mon Dec 5 , 2022
सरकारी महंगी सुविधाओं का लाभ उठा रहे आवारा जानवर, मरीजों में भय का माहौल जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां करोड़ों रुपए खर्च कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य को लेकर लगातार कवायद की जा रही है। वहीं इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ इंसान कम बल्कि जानवर ज्यादा लेते दिखाई दे रहे हैं। यह […]