img-fluid

इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता

October 08, 2026

जबलपुर। इंडिगो (IndiGo) ने 24 अक्तूबर से जबलपुर (Jabalpur) से इंदौर (Indore) होते हुए हैदराबाद (Hyderabad) जाने वाली फ्लाइट (Flight) को बंद करने का निर्णय लिया है। विंटर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल नहीं किया गया है। जबलपुर और इंदौर के बीच यह एकमात्र सीधी हवाई सेवा थी। इसके बंद होने से इंदौर जाने वाले यात्रियों को अब सड़क मार्ग या अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ेगा।

एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, छोटे एटीआर विमान के मेंटेनेंस के कारण जबलपुर-इंदौर उड़ान सेवा बंद की जा रही है। हालांकि, डुमना एयरपोर्ट से हैदराबाद के बीच संचालित उड़ान की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इंडिगो इस मार्ग पर 78 सीट वाले छोटे विमान की जगह 186 सीट वाला बड़ा एयरक्राफ्ट संचालित करेगी।


  • जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने उड़ान सेवा बंद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका असर पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और उद्योग पर पड़ेगा। व्यापारिक गतिविधियों में समय महत्वपूर्ण होता है और व्यापारी कम समय में दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए विमान सेवा का उपयोग करते हैं। फ्लाइट से इंदौर पहुंचने में लगभग दो घंटे लगते हैं, जबकि सड़क मार्ग से आने-जाने में अधिक समय लगेगा।

    प्रेम दुबे ने कहा कि एयरपोर्ट के सुधार और विस्तार पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। यदि उड़ानें ही संचालित नहीं होंगी तो इस विकास का कोई औचित्य नहीं रहेगा। बीते चार वर्षों में कई बार फ्लाइट शुरू और बंद होने से बाहरी व्यापारी असमंजस में हैं। उन्होंने फ्लाइट सेवा को पूरी तरह बंद करने के बजाय जबलपुर-इंदौर-अहमदाबाद या जबलपुर-इंदौर-पुणे जैसे कनेक्टिंग रूट शुरू करने का सुझाव दिया। इससे यात्रियों को इंदौर के जरिये अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved