जीवनशैली

दिशाओं का ख्याल रख करें कार्य होगा बड़ा लाभ

आम जिंदगी में काम करने के लिए दिशाओं का ध्यान नहीं रखते, इससे कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। किसी को कौन से दिशा फलती है तो किसी को कौन सी…साथ ही वास्तु के अनुसार सही दिशा निर्धारित की जाए तो बड़ा लाभ हो सकता है। करियर में बढ़ोतरी मिल सकती है और धनलाभ भी हो सकता है।
सभी लोगों के लिए सभी दिशाएं शुभ फलदायी नहीं हो सकती हैं। कभी किसी के लिए कोई दिशा लाभकारी होती है तो वही दिशा किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में आइए जानते हैं, ज्योतिष और वास्तु के हिसाब से अपनी सही दिशा को कैसे निर्धारित किया जाए जिससे करियर और पैसों के मामले में लाभ मिले।
घर में पूजा करते समय दिशा का अपना एक प्रभाव रहता है। वास्तु के अनुसार पूजा करते समय व्यक्ति का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। अगर ऐसा होना मुश्किल है तो मुंह को पूर्व दिशा की ओर भी रख सकते हैं।


घर के किचन में यदि आप वास्तु के अनुसार खाना बनाएं और आपका मुख पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा की ओर हो तो शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार छात्रों की पढ़ाई के लिए पूर्व दिशा शुभ होती है। जो छात्र पूर्व की दिशा की ओर मुख करके पड़ते हैं, उन्हें निश्चित तौर पर सफलता मिलती है।

कोई भी नया काम शुरू करने जाएं तो उत्तर दिशा की ओर मुंह कर लेना चाहिए। उत्तर दिशा को सफलता की दिशा माना जाता है।


दुकान या ऑफिस में काम करते समय जो मुखिया या बॉस होता है उनका मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए, इससे काम में हमेशा सफलता मिलती है।

भोजन यदि सही दिशा की ओर मुंह करके खाएं तो भोजन से आने वाली ऊर्जा पूर्ण रूप से मिलती है। इसके लिए वास्तु के अनुसार खाना खाते समय पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह का होना शुभ माना जाता है।

Share:

Next Post

INDORE : आपरेशन मुस्कान में 16 दिन में 70 बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला

Fri Jan 22 , 2021
इन्दौर। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत ऐसे नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोज की जा रही है, जो लंबे समय से लापता हैं और उनका कोई पता नहीं लग पा रहा है। इन्दौर पुलिस ने पूरे प्रदेश में अव्वलता दिखाते हुए मात्र 16 दिनों में 70 से ज्यादा […]