टेक्‍नोलॉजी

Tata जल्द ही लॉन्च करेगी ये 4 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, लंबी रेंज के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स


नई दिल्ली। Tata Motors ने हाल ही में नई Curvv इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट कार से पर्दा उठाया है। कंपनी का प्लान 2026 तक पोर्टपोलियो में 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने का है। अगले 2 साल में कंपनी 3-4 नए इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करेगी। टाटा मोटर्स ने 2023 तक मौजूदा आईसीई मॉडल के आधार पर 2 नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की घोषणा की है। हम आपको टाटा की 2024 तक लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे है।

TATA NEXON EV LONG RANGE : Tata Motors देश में Nexon EV का लॉन्ग रेंज वर्जन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Tata Nexon EV के मौजूदा मॉडल में 30.2 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 312 km की रेंज निकालने में सक्षम है। हालांकि नया 2022 मॉडल 40kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है, जो सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर के करीब रेंज निकालने में सक्षम होगा। इसके अलावा, बड़े बैटरी पैक को फिट करने के लिए Tata इस मॉडल के सर्फेस और बूट स्पेस में कुछ बदलाव कर सकता है। नए वर्जन में वेंटिलेटिड सीटें, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल और पार्क मोड जैसे फीचर्स मिल सकते है।


TATA ALTROZ EV : Tata Motors ने Altroz EV को 2020 Auto Expo में शोकेस किया था। नए मॉडल के यह साल खत्म होने से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें कंपनी की Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देखने को मिलेगा। इसमें 250-300 किमी के बीच रेंज मिलने की उम्मीद है। कंपनी टॉप मॉडल के लिए ज़िपट्रॉन तकनीक के अपडेट वेरिएंट का भी उपयोग कर सकती है। कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के समान, अल्ट्रोज़ ईवी को जेडकनेक्ट ऐप के साथ पेश किया जा सकता है, जो 35 कनेक्टेड कार फीचर्स पेश करता है।

TATA PUNCH EV : टाटा मोटर्स से भी पंच माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन विकसित करने की उम्मीद है। इसके 2023 में लॉन्च होने की संभावना है। नया मॉडल देश में ब्रांड का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। नए मॉडल में Ziptron EV पावरट्रेन टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की संभावना है जैसा Nexon EV में किया गया है। माइक्रो एसयूवी में 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने संभावना है। Nexon EV एक बार चार्ज करने पर 312km की दावा की गई रेंज प्रदान करती है।

TATA CURVV BASED EV : Tata Motors ने हाल ही में नई Curvv इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट कार को पेश किया है। इस एसयूवी का प्रोडेक्शन 2024 तक शुरू होने की संभावना है। यह कार इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी। यह जनरेशन 2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो मूल रूप से टाटा के X1 प्लेटफॉर्म का संशोधित संस्करण है। इस एसयूवी की लंबाई 4.3 मीटर होने की संभावना है और यह लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी।

Share:

Next Post

गुम हो गया फोन? तो चुटकियों में ऐसे पता करें लोकेशन, घर बैठे लॉक और डेटा डिलीट करें

Sun Apr 17 , 2022
नई दिल्ली। हम सभी को अपने फोन से बड़ा लगाव होता है। इसे हम किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते, क्योंकि इसमें हमारी प्राइवेट चैट्स, फोटो-वीडियो, बैंकिग डिटेल्स वगैराह होती हैं। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसका कोई भी निश्चित रूप से सामना नहीं करना चाहता। वो है फोन का चोरी/गुम […]