img-fluid

एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, घंटों बंद रहा AC, यात्रियों की बिगड़ी तबीयत

April 25, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली से इंदौर (Delhi to Indore) आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2515) में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण भारी हंगामा देखने को मिला। विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा, जिसके बाद आक्रोशित यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिफंड की मांग को लेकर अड़ गए।

बंद कर दिया गया विमान का एसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लीयरेंस न मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर ही खड़ा रखा गया। इस दौरान विमान के अंदर एसी बंद कर दिया गया। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने के कारण कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


  • यात्रियों का फूटा गुस्सा
    यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन का व्यवहार शुरुआत से ही गैर-जिम्मेदाराना था। बोर्डिंग से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर दो बार गेट बदले गए, जिससे यात्री भ्रमित और परेशान होते रहे। जब विमान रनवे से वापस आया तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

    Share:

  • गडकरी का बड़ा ऐलान- बैरियर फ्री होंगे टोल प्लाजा, बिना रुके ही कटेगा वाहनों का टैक्स

    Sat Apr 25 , 2026
    नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के कई राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर दिसंबर तक बिना किसी रुकावट के बैरियर-फ्री टोलिंग व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। लॉजिस्टिक्स शक्ति समिट और अवार्ड्स 2026 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved