img-fluid

टेक्नो कॉन्सर्ट ड्रग्स कांड: मुख्य आरोपी का जुड़वा भाई गिरफ्तार

July 11, 2026

मुबंई। मुंबई के गोरेगांव के नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में 11 अप्रैल को हुए टेक्नो म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग्स के ओवरडोज से दो मैनेजमेंट छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश उर्फ मार्क खेमलानी के जुड़वा भाई नितेश उर्फ निक खेमलानी को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में 14वीं गिरफ्तारी है।

वनराई पुलिस ने निक खेमलानी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रग नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के बाद की गई है। जांच में निक और पहले से पकड़े गए आरोपियों के बीच संदिग्ध पैसों के लेन-देन का खुलासा हुआ है।


  • वनराई पुलिस अब निक से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस ड्रग सिंडिकेट के पूरे आर्थिक नेटवर्क और फंडिंग सोर्स का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इससे पहले पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज के करीब 19 छात्र नेस्को सेंटर में आयोजित लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि छात्रों ने ‘मर्सिडीज’ नाम की एक्स्टसी गोलियों का सेवन किया था।

    मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की कांदिवली यूनिट ने भी ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया है। पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि मुंबई में एमडी ड्रग्स का एक बड़ा सिंडिकेट चल रहा है। इसके तार दूसरे राज्यों से जुड़े हो सकते हैं।

    Share:

  • 40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

    Sat Jul 11 , 2026
    नई दिल्ली: 40 साल से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर वहां जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुद ऑकलैंड पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया. इसी पोस्ट पर दक्षिण कोरिया के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved